एक्सप्लोरर

Sonu Sood को अपने पाले में लाने की कोशिश करेंगे अरविंद केजरीवाल, 20 नवंबर को मुलाकात संभव

Punjab News: अरविंद केजरीवाल 20 नवंबर को मोगा के दौरे पर आ रहे हैं. मोगा से ही सोनू सूद की बहन मालविका ने विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है.

Punjab News: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर खासे एक्टिव हैं. 20 नवंबर को अरविंद केजरीवाल के एक बार फिर से पंजाब पहुंचने की संभावना है. अरविंद केजरीवाल इस बार पंजाब दौरे पर चुनाव से जुड़ा एक और बड़ा वादा कर सकते हैं. इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल और सोनू सूद (Sonu Sood) के बीच मुलाकात की संभावना भी काफी बढ़ गई है.

सोनू सूद ने हाल ही में अपनी बहन के पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है. सोनू सूद की बहन मालविका सूद (Malvika Sood) किस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरेंगी यह अब तक साफ नहीं है. सोनू सूद विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से मोगा में ही डेरा जमाए हुए हैं. चूंकि अरविंद केजरीवाल भी मोगा के दौरे पर आ रहे हैं इसलिए दोनों के बीच मुलाकात की संभावना काफी ज्यादा है.

सोनू सूद ने हालांकि साफ किया है कि वह अपना ध्यान फिलहाल फिल्मों पर ही लगाना चाहते हैं. सोनू सूद ने हालांकि अपनी बहन मालविका के लिए वोट मांगने शुरू कर दिए हैं. अरविंद केजरीवाल मोगा दौरे के दौरान पंजाब की महिला वोटर्स को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकते हैं. अगर मालविका सूद भी इस दौरान आम आदमी पार्टी में शामिल होती हैं तो उसे बड़ा फायदा हो सकता है.

सोनू सूद पर हैं आप की नज़रें

अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले अक्टूबर के अपने पंजाब दौरे का फोकस किसानों और व्यापारियों पर रखा था. अरविंद केजरीवाल वादा कर चुके हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर किसी भी किसान की मौत आत्महत्या से नहीं होगी.

दरअसल, आम आदमी पार्टी को पंजाब में एक ऐसे चेहरे की तलाश है जिसकी अगुवाई में चुनाव को लड़ा जा सके. सोनू सूद पिछले साल लॉकडाउन के दौरान हजारों लोगों की मदद करके बड़ा चेहरा बन चुके हैं. आम आदमी पार्टी की नज़रें उन्हें अपने पाले में लाने पर हैं. 

किसानों पर मेहरबान हुई चन्नी सरकार, पराली जलाने के पुराने मामले रद्द, मुआवजा राशि बढ़ाई गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget