एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने खेला एक और दांव, कहा- पंजाब की जनता तय करेगी बजट

Punjab News: अरविंद केजरीवाल का कहना है कि वो स्वराज मॉडल को लेकर आएंगे. इसके तहत पंजाब की जनता तय करेगी कि राज्य का पैसा कहां खर्चा होगा.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी ने एक और बड़ा दांव खेला है. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर पंजाब में उनकी सरकार बनती है तो राज्य का सलाना बजट जनता के सुझाव पर तय किया जाएगा. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार जनता की राय को ध्यान में रखकर बजट तैयार करती है.

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है. केजरीवाल ने कहा, ''बजट तैयार करने के लिए दिल्ली के आम लोगों और कारोबारियों से सुझाव मांगे जा रहे हैं. पंजाब में भी आप की सरकार बनने पर इसी तरह से बजट तैयार किया जाएगा. पंजाब का बजट तैयार करने से पहले आम आदमी, खासकर ट्रेडर्स, बिजनेसमैन, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों समेत सभी वर्गों की राय ली जाएगी.''

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों, ट्रेडर्स और व्यापारियों के साथ बैठक के दौरान मिले सुझावों को बजट में शामिल करेगी ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके. राज्य के उपेक्षित और वंचित वर्ग अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे और सरकार उनकी राय को बजट और योजनाओं में शामिल करेगी.

20 फरवरी को होगा मतदान

केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली सरकार का यह बजट स्वराज बजट है. इसके तहत दिल्ली की जनता और कारोबारियों को बजट तैयार करने में सहभागी बनाया जाएगा और उनकी राय और सुझावों को अगले साल के वार्षिक बजट में शामिल किया जाएगा.''

बता दें कि पंजाब की सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है. विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

Punjab Election 2022: नवजोत सिद्धू का आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप, जनता चुनेगी अपना सीएम अभियान को बताया फर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget