एक्सप्लोरर

Amritsar East विधानसभा क्षेत्र में हुआ है 64 फीसदी मतदान, दांव पर लगी है नवजोत सिंह सिद्धू की किस्मत

Punjab Election: अमृतसर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में पहले कम मतदान होने की खबरें आई थीं. लेकिन अब चुनाव आयोग की ओर से नया अपडेट जारी किया गया है.

Amritsar East: पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर रविवार को मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई. अमृतसर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र पर सबकी नज़रे हैं. इस सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Majithia) चुनौती दे रहे हैं. पहले अमृतसर विधानसभा सीट पर कम मतदान होने की खबरें सामने आ रही थी. लेकिन चुनाव आयोग ने नया अपडेट जारी करके बताया है कि अमृतसर ईस्ट में 64 फीसदी मतदान हुआ है.

रविवार शाम तक ऐसा दावा किया जा रहा था कि अमृतसर ईस्ट में 48 फीसदी ही मतदान हुआ है. पंजाब की सबसे हाई प्रोफाइल सीट पर कम मतदान की खबरें चौंकाने वाली थीं. चुनाव आयोग ने हालांकि पहले ही साफ कर दिया था कि वोटिंग का फाइल आंकड़ा सोमवार को जारी किया जाएगा.

चुनाव आयोग ने अब बताया है कि अमृतसर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में 64 फीसदी मतदान हुआ है. गांव के मुकाबले पंजाब के शहरी क्षेत्रों में कम मतदान हुआ है. चुनाव आयोग ने अमृतसर जिले का वोटिंग परसेंट भी शेयर किया है. चुनाव आयोग के मुताबिक अमृतसर ईस्ट विधानसभा में 64.45 फीसदी मतदान हुआ. 

अमृतसर वेस्ट में सबसे कम मतदान

अमृतसर पंजाब के सबसे बड़े जिलों में से एक है. पंजाब के अमृतसर जिले में कुल 11 विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं. अमृतसर के अजनाला में सबसे ज्यादा 78 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि अमृतसर वेस्ट में सबसे कम 55 फीसदी मतदान हुआ.

अमृतसर ईस्ट की बात करें तो नवजोत सिंह सिद्धू ने बिक्रम मजीठिया को इस सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी. बिक्रम मजीठिया ने सिद्धू की चुनौती को स्वीकार करते हुए मजीठा सीट छोड़कर अमृतसर ईस्ट से चुनाव में किस्मत आजमाई. बिक्रम मजीठिया पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

Punjab Election 2022: अरविंद केजरीवाल नई मुश्किल में फंसे, चुनाव आयोग ने इसलिए लिया एक्शन, सुखबीर बादल पर भी एफआईआर दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget