एक्सप्लोरर

Punjab: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर में खालिस्तानी नारे लिखने वाले दो आरोपी दबोचे

Punjab News: पुलिस ने अमृतसर में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपियों ने प्रतिबंधित SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर यह काम किया.

अमृतसर शहर में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में पंजाब पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक 17 साल का नाबालिग भी शामिल है. पुलिस का कहना है कि दोनों को विदेश में बैठे खालिस्तान समर्थकों ने पैसे का लालच देकर इस काम के लिए उकसाया था, लेकिन बाद में उन्हें कोई रकम नहीं मिली.

‘सिख फॉर जस्टिस’ ने ली जिम्मेदारी

पुलिस के मुताबिक, बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात अमृतसर शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे. इस मामले में प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) के अमेरिका में रह रहे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली.

24 घंटे में मिली सफलता

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर पुलिस आयुक्तालय ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बटाला के दरगाबाद गांव के रहने वाले 22 वर्षीय जशनप्रीत सिंह और एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी विदेश में रह रहे शमशेर सिंह उर्फ शेरा मान के संपर्क में थे. पन्नू के कहने पर शेरा मान ने इन्हें यह काम करने के निर्देश दिए थे.

सोशल मीडिया से मिला था निर्देश

पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों को स्नैपचैट ऐप के जरिए नारे लिखने के निर्देश मिले थे. इसके बदले उन्हें भुगतान का वादा किया गया था, लेकिन पैसे कभी नहीं मिले. अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों को सिर्फ बहलाया-फुसलाया गया और देश विरोधी काम में इस्तेमाल किया गया.

3 एफआईआर दर्ज

इस मामले में छावनी, डिवीजन-ए और सिविल लाइंस पुलिस थानों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं. पुलिस अब इस मामले में विदेश में बैठे मास्टरमाइंड्स तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

अधिकारियों का कहना है कि पंजाब पुलिस राज्य में किसी भी तरह की देशविरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget