एक्सप्लोरर

अमृतसर में प्रेग्नेंट पत्नी को चारपाई से बांधकर लगाई आग, तड़प कर हुई मौत, देखने वालों की भी कांपी रूह

Amritsar Crime News: अमृतसर में एक हैवान पति ने पत्नी को चारपाई से बांधकर आग के हवाले कर दिया. झुलसने से पत्नी की मौत हो गई. मृतक महिला छह महीने की प्रेग्नेंट थी.

Amritsar Crime News: पंजाब के अमृतसर से एक रूह कांपने वाली घटना सामने आई है. जहां एक दरिंदे पति ने अपनी पत्नी को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. मृतक 23 वर्षीय महिला छह महीने की गर्भवती थी. आरोप पति ने उसे चारपाई से बांधकर आग लगा दी. आग से झुलसकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

चारपाई से बांधकर पत्नी को लगाई आग
अमृतसर जिले के थाना ब्यास के बाबा बकाला के गांव बुल्लेनांगल का पूरा मामला बताया जा रहा है. जहां शुक्रवार को पति-पत्नी की किसी बात को लेकर बहस हो गई. इस दौरान गुस्से में पति सुखदेव ने पत्नी पिंकी को चारपाई से बांध दिया और आग लगा दी. आग लगाने के बाद आरोपी सुखदेव वहां से फरार हो गया.

आग में झुलकर पिंकी की मौत हो गई और घर में सारा सामान भी जलकर राख हो गया. 23 वर्षीय पिंकी 6 महीने की गर्भवती थी, उसके पेट में जुड़वा बच्चे पल रहे थे. करीब ढाई साल पहले ही सुखदेव और पिंकी की शादी हुई थी.

पति-पत्नी में अक्सर रहता था झगड़ा
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पता चला है कि सुखदेव और पिंकी में अक्सर झगड़ा रहता था. दोनों के संबंध तनावपूर्ण बने हुए थे. शुक्रवार को भी किसी बात को लेकर बहस हुई आरोपी सुखदेव ने पिंकी से छुटकारा पाने की ठान ली. जिसके बाद आरोपी पत्नी को जिंदा ही आग के हवाले कर दिया. मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी सुखदेव की तलाश की जा रही है.

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट
वहीं मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से एक्स पर पोस्ट कर घटना की निंदा की गई है. इसके साथ पंजाब पुलिस से मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है. 

यह भी पढ़ें: SAD में टेंशन, संगरूर से बेटे को टिकट न मिलने पर सुखदेव सिंह ढींडसा नाराज, बोले- 'अब मिल भी जाए तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget