एक्सप्लोरर

Amritsar: अमृतसर में 15 किलो हेरोइन, 8 लाख कैश के साथ 17 साल का लड़का गिरफ्तार, गिरोह का सरगना फरार

Drug Trafficking: पंजाब पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया. उन्होंने कहा कि किशोर के पिता और दादा एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले ही जेल की सजा काट रहे हैं.

Amritsar News: पंजाब में फैले अवैध ड्रग्स के धंधे के खात्मे के लिए पंजाब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.  इसी के तहत गुरुवार को पुलिस ने अमृतसर में 15 किलो हेरोइन और 8.40 लाख की नकदी के साथ एक 17 साल के लड़के को गिरफ्तार किया. पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) यूनिट  की टीमों ने शहर के राम तीरथ रोड पर स्थित एक नाके पर 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया.

मौके से भागने में सफल रहा गिरोह का सरगना

उन्होंने कहा कि किशोर अमृतसर के खासा गांव के रहने वाले अपने एक अन्य साथी रेशम सिंह के साथ नशीली दवाओं की खेंप को सप्लाई करने जा रहा था. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि नशीले पदार्थों की तस्करी के रैकेट के पीछे रेशम सिंह ही मास्टरमाइंड है. हालांकि रेशम सिंह मौके से भागने में सफल रहा.

10 दिन पहले पुलिस ने किया था ड्रग्स तस्करी गैंग का भंडाफोड़

बता दें कि इससे ठीक 10 दिन पहले पंजाब पुलिस ने सीमापार से अवैध ड्रग्स की तस्करी को अंजाम देने वाले एक कार्टेल का भंडाफोड़ करते हुए अमृतसर के लोपोके के थाथा गांव में एक ड्रग तस्कर  को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उसके कब्जे से पांच किलोग्राम हेरोइन और 12.15 लाख रुपए की नकदी बरामद की थी. यादव ने एक  बयान में कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि  पाकिस्तान स्थित तस्करों ने ड्रोन का इस्तेमाल कर ड्रग्स की खेप को हवाई जहाज से गिराया था.

किशोर के पिता और दादा ड्रग्स तस्करी में काट रहे जेल की सजा

वहीं सीआई विंग अमृतसर के सहायक महानिरीक्षक अमरजीत सिंह बाजवा ने कहा कि किशोर के पिता और दादा एनडीपीएस अधिनियम के तहत जेल की सजा काट रहे हैं. वहीं किशोर के खिलाफ अमृतसर के एक पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: Chandigarh: Ram Rahim की परौल के खिलाफ SGPC की याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget