एक्सप्लोरर

Chandigarh: Ram Rahim की परौल के खिलाफ SGPC की याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ SGPC की याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई की गई. वही मामले पर अब अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी.

Chandigarh News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ SGPC द्वारा लगाई गई याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई की गई. हाईकोर्ट ने SGPC की याचिका पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार, पंजाब सरकार, केंद्र सरकार और डेरा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ नोटिस जारी किया है. वही अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी. हाईकोर्ट में SGPC की याचिका पर सुनवाई के बाद अब राम रहीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. 

राम रहीम ने सिखों की भावनाएं की आहत
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पक्ष रखने वाले एड़वोकेट परमजीत सिंह हुंदल का कहना है कि उनकी तरफ से कोर्ट का बताया कि डेरा प्रमुख राम रहीम हार्डकोर क्रिमीनल की श्रेणी में आता है, उसे पैरोल देने से पंजाब की शांति भंग होने का खतरा है. एड़वोकेट परमजीत सिंह का कहना है कि राम रहीम की पैरोल से सिखों की भावनाएं आहत हुई है. राम रहीम ने कई बार सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है, वही डेरा प्रमुख पैरोल पर बाहर आने की खुशी में तलवार से केक काटकर सिखों की भावनाएं आहत की है, केक काटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. 

दूसरी बार लगाई गई थी याचिका
एड़वोकेट परमजीत सिंह का कहना है कि डेरा प्रमुख साध्वी से यौन शोषण और पत्रकार की हत्या का आरोपी है इसके साथ उसके ऊपर और भी कई मामले दर्ज है ऐसे में हार्डकोर क्रिमीनल को पैरोल देना गलत है. वही आपको बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य द्वारा दूसरी बार राम रहीम के खिलाफ ये पैरोल लगाई थी जिसपर आज सुनवाई हुई है, पहले जो याचिका लगाई गई थी. उसे तकनीकी खामियों के चलते वापस ले लिया गया था. याचिका में डेरा प्रमुख राम रहीम के साथ-साथ हरियाणा के मुख्य सचिव और गृह सचिव के अलावा जेल अधीक्षक, रोहतक डीसी को प्रतिवादी बनाया गया. 

यह भी पढ़ें: Chandigarh: पुलिस के साथ सिखों की हिंसक झड़प को लेकर बड़ा एक्शन, 150 प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget