एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Case: पंजाब पुलिस की कार्रवाई, अमृतपाल सिंह का साथी गोरखा बाबा लुधियाना से गिरफ्तार

Amritpal Singh News: वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है. अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. इस बीच उसका एक और सहयोगी गिरफ्तार हुआ है.

Amritpal Singh Arrest Operation News: पंजाब (Punjab) में खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) का प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है. अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस (Punjab Police) लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. इस बीच पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर अमृतपाल सिंह की निजी सुरक्षा घेरे का हिस्सा था. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पायल के पुलिस उपाधीक्षक हरसिमरत सिंह (Harsimrat Singh) ने बताया कि लुधियाना (Ludhiana) जिले में खन्ना क्षेत्र के मंगेवाल गांव का रहने वाला तेजिंदर सिंह गिल (Tejinder Singh Gill) उर्फ गोरखा बाबा शनिवार को अमृतपाल की अगुवाई वाले संगठन 'वारिस पंजाब दे' के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू होने के बाद से फरार था.

हरसिमरत सिंह ने बताया कि तेजिंदर सिंह गिल गैर-लाइसेंसी हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करता था. उन्होंने कहा कि गिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. अधिकारियों ने कहा कि जांच से पता चला है कि अजनाला प्रकरण में तेजिंदर सिंह गिल भी शामिल था और अजनाला पुलिस उसके खिलाफ अलग से कार्रवाई करेगी. उन्होंने जानकारी दी कि तेजिंदर सिंह गिल काफी समय से अमृतपाल सिंह के साथ उसका गनमैन बनकर रहता था. तेजिंदर का साथ देने वाले दो और लोग भी हिरासत में लिए गए हैं. लड़ाई-झगड़े और शराब तस्करी के मामले में तेजिंदर सिंह सजा भुगत चुका है.

अमृतपाल जिस बाइक से भागा था, वह बरमाद- पुलिस

इससे पहले अमृतपाल सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए जिस मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागता हुआ सीसीटीवी फुटेज में दिखा था, उस बाइक को पंजाब पुलिस ने जालंधर में एक नहर के पास से बरामद किया. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को अमृतपाल एक मर्सिडिज कार से भागा था, लेकिन बाद में वह ब्रेजा एसयूवी में सवार हो गया. वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर और सीसीटीवी फुटेज में अमृतपाल गुलाबी पगड़ी बांधे और काला चश्मा पहने बाइक पर पीछे बैठा हुआ नजर आया. पुलिस ने बुधवार को बताया कि अमृतपाल जिस बाइक से भागा था, उन्होंने उसे जालंधर में एक नहर के पास से बरामद कर लिया. फिलहाल आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- Shaheed Diwas 2023: भगत सिंह के गुरु 19 साल की उम्र में चढ़ गए थे फांसी, जेब में उनकी फोटो रखते थे शहीद-ए-आज़म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
Embed widget