एक्सप्लोरर

Shaheed Diwas 2023: भगत सिंह के गुरु 19 साल की उम्र में चढ़ गए थे फांसी, जेब में उनकी फोटो रखते थे शहीद-ए-आज़म

Shaheed Bhagat Singh: शहीद भगत सिंह की जेब में एक फोटो रहती थी, इस फोटो की वह पूजा करते थे. वहीं 'नौजवान भारत सभा' की बैठक से पहले इस तस्वीर पर पुष्प भी चढ़ाए जाते थे और उसके बाद ही बैठक शुरू होती थी.

Shaheed Diwas 2023: भारत की आजादी के लिए देश के अनेक वीरों और वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की आहूति दी. इनके बलिदान की वजह से ही देश की आजादी का इतिहास स्वर्णाक्षरों से लिखा गया है. हालांकि शहीद भगत सिंह का बिना नाम लिए आजादी का नाम लेना अपने आप में अधूरा है. आज 23 मार्च 2023 को पूरे भारत में शहीद दिवस मनाया जा रहा है, क्योंकि आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए मुस्कराते हुए फांसी का फंदा चूम लिया था. वहीं भगत सिंह की जिंदगी के कई ऐसे किस्से हैं जिन्हें हर कोई नहीं जानता है. जहां शहीद भगत सिंह ने 23 साल की छोटी उम्र में ही देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी तो वहीं भगत सिंह उस गुरु की तस्वीर जेब में रखते जो महज 19 साल की उम्र में ही फांसी पर चढ़ गए थे.

जहां देश में आजादी के लिए कई क्रांतिकारियों ने क्रांति का बिगुल फूंक दिया था तो वहीं साल 1925-26 के दौर में सरदार भगत सिंह पर भी क्रांति का रंग पूरी तरह से चढ़ चुका था. लेखक विष्णु शर्मा की किताब 'गुमनाम नायकों की गौरवशाली गाथाएं' में शहीद भगत सिंह के जिंदगी से जुड़े एक किस्से में बताया गया है कि 1925-26 के दौर में भगत सिंह 'नौजवान भारत सभा' बना चुके थे और इसके साथ ही वह 'हिंदुस्तान रिपब्लिकन पार्टी' के जरिए चंद्रशेखर जैसे क्रांतकारियों से भी जुड़ चुके थे.

इसी दौरान भगत सिंह की जेब में एक फोटो रहती थी, इस फोटो की भगत सिंह पूजा करते थे. इतना ही नहीं जब भी 'नौजवान भारत सभा' की बैठक होती थी तो उससे पहले इस तस्वीर पर पुष्प भी चढ़ाए जाते थे और उसके बाद ही बैठक शुरू होती थी. भगत सिंह जिस तस्वीर को अपनी जेब में रखते थे वह किसी बाबा की फोटो नहीं थी वो एक 19 साल के नौजवान करतार सिंह सराभा की फोटो थी जिसे भगत सिंह अपना आदर्श, अपना गुरु मानते थे.

कौन थे करतार सिंह सराभा

पंजाब के लुधियाना जिले के सराभा गांव में 24 मई, 1896 को जन्म करतार सिंह सराभा को अंग्रेजों ने महज 19 साल की उम्र में ही फांसी दे दी थी. लाहौर कॉन्सपिरेसी में करतार सिंह सराभा को जज ने सबसे खतरनाक बताया था और और फिर 16 नवंबर 1915 को इन्हें फांसी दी गई. जज ने भी अपना फैसला सुनाते हुए लिखा था कि- "इसे अपने द्वारा किए गए अपराधों पर बहुत गर्व है. वह दया का पात्र नहीं हैं और इसे मौत की सजा दी जानी चाहिए." ब्रिटिश साम्राज्य के लिए इतना खतरनाक थे करतार सिंह कि भगत सिंह ने भी उन्हें अपना गुरु मान लिया.

कोर्ट में पंजाबी में सुनाया था अपना मैसेज

इस फैसले के बाद जज जब निरुत्तर रह गए जब करतार सिंह ने अपना मैसेज पंजाबी में सुनाया था. इन्होंने कहा- "सेवा देश दी जिंदिये बड़ी आंखी, गल्ली करनियां ढेर सुखलियां ने, जिन्हें देश सेव च पैर पाया, ओन्ना ला मुसीबतां झेलियां ने."

Kartar Singh Sarabha Birthday: करतार सिंह सराभा के जन्मदिन पर सरकारी छुट्टी का ऐलान, 16 नवंबर को बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

अंकुल कौशिक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह एबीपी न्यूज़ में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और वह यूपी डेस्क की जिम्मेदारी संभालते हैं. इससे पहले अंकुल कौशिक लाइव हिंदुस्तान (HT स्मार्ट), इंडिया न्यूज, वन इंडिया, राजस्थान पत्रिका (Catch News) में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति पर लिखना बेहद पसंद है. अंकुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई अलीगढ़ की मंगलायतन यूनिवर्सिटी से की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget