एक्सप्लोरर

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को NSA से मिलेगी राहत? पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका पर सुनवाई आज

Amritpal Singh News: अमृतपाल सिंह की एनएसए के खिलाफ याचिका पर बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. अमृतपाल सिंह एक साल से ज्यादा समय से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं.

Amritpal Singh NSA News: खडूर साहिब सीट से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह की याचिका पर बुधवार को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की समय अवधि बढ़ाए जाने के खिलाफ अमृतपाल सिंह ने याचिका दायर की थी, इसे लेकर आज कोर्ट में सुनवाई होगी. दरअसल, अमृतपाल सिंह की याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी थी. लेकिन, सुनवाई की शुरुआत में ही सरकारी वकील ने अमृतपाल सिंह की याचिका में तकनीकी खामियां बताई थीं.

सरकारी वकील की तरफ से कहा गया था कि अमृतपाल सिंह की तरफ से दायर याचिका में उनके और उनके माता-पिता की आयु के साथ ही पता सहीं नहीं दिया गया है. इसके बाद अमृतपाल सिंह के वकील ने याचिका पर सुनवाई की लिए समय मांगा था. हाई कोर्ट ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए 31 जुलाई को सुनवाई का समय दिया था. इस पर आज सुनवाई होनी है.

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं अमृतपाल सिंह
बता दें कि अमृतपाल सिंह एक साल से ज्यादा समय से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं. अमृतपाल सिंह के अन्य साथी भी इसी जेल में बंद हैं. अमृतपाल सिंह की एनएसए की अवधि बढ़ाए जाने के खिलाफ दायर की गई याचिका में कहा गया है कि वे एक साल से ज्यादा समय से अपने रिश्तेदारों-परिजनों से दूर हैं. उनकी आजादी को असामान्य और क्रूर तरीके से छीना गया है.

अमृतपाल सिंह के खिलाफ भी दायर की गई है याचिका
वहीं दूसरी तरफ अमृतपाल सिंह की सांसदी के खिलाफ भी याचिका दायर की गई. खडूर साहिब सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रहे विक्रमजीत सिंह ने अमृतपाल सिंह की सांसदी को हाई कोर्ट में चुनौती दी है. उनकी याचिका में कहा गया है कि अमृतपाल सिंह ने अपने चुनावी नामांकन में कई जानकारियां छुपाई है. उनपर डोनेशन, फंड और खर्च की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि वोट मांगने के लिए धार्मिक स्थानों का इस्तेमाल किया गया. 

यह भी पढ़ें: Manu Bhaker: डांस, गुलाल, मिठाई...ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के घर और गांव में जश्न ही जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget