एक्सप्लोरर

जेल में बंद निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह ने किया हाई कोर्ट का रुख, याचिका में की ये बड़ी मांग

Amritpal Singh News: अमृतपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब की खडूर साहिब सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की है. वो अभी असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं.

Amritpal Singh Moves High Court: जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. लाइव लॉ के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करते हुए उन्होंने एनएसए को रद्द करने की मांग की है.

अपनी याचिका में सांसद अमृतपाल सिंह ने तर्क दिया है कि उसके जीवन और स्वतंत्रता को असामान्य और क्रूर तरीके से पूरी तरह से छीन लिया गया है.

उन्होंने ये भी कहा, ''न केवल उसके खिलाफ एक वर्ष से अधिक समय तक प्रिवेंटिव डिटेंशन कानून लागू किया गया बल्कि उसे उसके गृह राज्य से 2,600 किमी दूर हिरासत में रखा गया. उन्होंने कहा कि चूंकि उन्होंने संविधान के तहत शपथ ली है, इसलिए उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र और पंजाब राज्य के सर्वोत्तम हित का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार अर्जित किया है."

खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद अमृतपाल सिंह अभी असम के डिब्रूगढ़ की जेल में बंद हैं. अमृतपाल सिंह ने 5 जुलाई को संसद भवन पहुंचकर सांसद पद की शपथ ली थी. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नवनिर्वाचित सांसद को संसद सदस्यता की शपथ दिलाई थी.  18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली थी लेकिन, जेल में होने के कारण अमृतपाल सिंह लोकसभा की सदस्यता की शपथ नहीं ले पाए थे.

अप्रैल 2023 में गिरफ्तारी के बाद से अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं. 19 जून को अमृतपाल सिंह पर लगी एनएसए (NSA) की अवधि को एक साल के बढ़ा दिया गया था. एनएसएस के तहत उनकी हिरासत 24 जुलाई को खत्म होने वाली थी. वो 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख भी हैं.

अमृतपाल सिंह ने एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पंजाब के श्री खडूर साहिब संसदीय क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव जीता है. उन्होंने खडूर साहिब सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कुलबीर सिंह जीरा को 1 लाख 97 हजार 120 वोट से हराया था.

ये भी पढ़ें:

Haryana: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, 'लोकसभा में कांग्रेस बहुत मजबूत होकर उभरी लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget