एक्सप्लोरर

Haryana: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, 'लोकसभा में कांग्रेस बहुत मजबूत होकर उभरी लेकिन...'

Kumari Selja News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि आने वाले वक्त में हमें शहरों में फोकस रखना पड़ेगा और वहां जाकर हम काम करेंगे.

Haryana Assembly Elections: लोकसभा चुनाव के बाद अब हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने दावा करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बहुत मजबूती के साथ उभरी है. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में हमें अभी और मेहनत की जरुरत हैं. कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि आगामी चुनाव में हम एकजुट होकर लड़ेंगे.

टोटल न्यूज़ से बातचीत के दौरान कुमारी शैलजा ने कहा, ''जुलाई के आखिर से हमलोग कार्यक्रम शुरु कर देंगे. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बहुत मजबूत होकर उभरी है लेकिन शहरी क्षेत्रों में हमें मेहनत करने की ज़रूरत है. शहरों में हमें विशेष रुप से ध्यान देना पड़ेगा. इसमें मेहनत सबको करनी पड़ेगी." 

मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो मजबूती होगी- कुमारी शैलजा

उन्होंने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि जो हमें ध्यान देना चाहिए था, उतना नहीं हो पाया. इसलिए आने वाले वक्त में हमें शहरों में फोकस रखना पड़ेगा और वहां जाकर हम काम करेंगे. एकजुटता के सवाल पर उन्होंने कहा, ''ये तो एक सच्चाई है कि मिलकर चुनाव लड़ें तो मजबूती होती है क्योंकि आम कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़ा हुआ होता है.'' 

कांग्रेस सांसद शैलजा ने राहुल गांधी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''हमारे शीर्ष नेतृत्व को अगर आप देखेंगे तो राहुल गांधी ने जैसे पदयात्रा की तो लोग जुड़े. अगर हमारे लोगों में स्टेट लेवल के नेताओं में कुछ कमी आ जाती है तो हमें इस पर ध्यान देना चाहिए. कौन किसके साथ कितना मिलकर चलना चाहता है. पार्टी के हित को या परिवार के हित को ऊपर समझते हैं, ये देखने वाली बात होगी.''  

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा इसी महीने के अंत में पदयात्रा की शुरुआत करने वाली हैं. बता दें कि हरियाणा में इस साल अक्टूबर महीने में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस का प्रदर्शन हरियाणा में अच्छा रहा. हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को 5 सीटों पर जीत मिली है. लोकसभा में मिली सफलता के बाद कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

CM केजरीवाल की गैरमौजूदगी में सुनीता केजरीवाल कल करेंगी बड़ा ऐलान, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget