एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह मिलेगा अमृतपाल का परिवार! आखिर क्या हो सकती है वजह?

अमृतपाल सिंह का परिवार श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से आज मुलाकात कर सकता है. पिछले दिनों ज्ञानी हरप्रीत सिंह के द्वारा अमृतपाल सिंह को सरेंडर करने की सलाह भी दी गई थी.

Punjab News: वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह करीब 34 दिनों से फरार है. जहां एक तरफ अमृतपाल के कई साथियों को पंजाब पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं दूसरी तरफ अब मिल रही है कि अमतृपाल का परिवार आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात कर सकता है. अमृतपाल के परिवार की अगर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात होती है इसके पीछे क्या कारण हो सकता है, ये एक बड़ा सवाल है. 

वहीं आपको बता दें कि कल ही अमृतपाल की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका गया था, जब वो लंदन जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने वाली थी. उसे वापस जल्लूपुर खेड़ा गांव भेज दिया गया.

जत्थेदार ने दी थी सरेंडर करने की सलाह
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा अमृतपाल सिंह को सरेंडर करने की सलाह पहले भी दी जा चुकी है. ऐसे में अगर अमृतपाल का परिवार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात करता है तो उसके सरेंडर को लेकर बातचीत की जा सकती है. आपको बता दें कि पंजाब पुलिस के द्वारा बैसाखी के दौरान कयास लगाए जा रहे थे कि अमृतपाल श्री अकाल तख्त साहिब या किसी अन्य धार्मिक स्थान पर जाकर सरेंडर कर सकता है. जिसके लिए पंजाब पुलिस ने तगड़े इंतजाम भी किए थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. 

अमृतपाल के पिता ने लगाए थे आरोप
अमृतपाल के पिता ने तरसेम सिंह उसकी गिरफ्तार को लेकर कहा था उनके बेटे को जब गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया जब वो घर पर था. तरसेम सिंह ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित करने पर कहा था कि उसके बेटे के साथ कुछ भी गलत हो सकता है. वहीं अमृतपाल ने पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि वो अमृतपाल को गिरफ्तार कर चुकी है और उसे अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. 

18 मार्च से फरार है अमृतपाल
आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है. अमृतपाल के साथ फरार हुआ उसका करीबी पपलप्रीत के पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. अभी तक अमृतपाल के 9 साथियों को गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है. इसके अलावा कई और साथियों की भी गिरफ्तारी की जा चुकी है, लेकिन अमृतपाल अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.

यह भी पढ़ें: Punjab News: अकाली दल नेता को हथकड़ी लगाने पर HC नाराज, पंजाब पुलिस के ऑफिसर पर लगाया 1 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget