एक्सप्लोरर

Amritpal Singh: किसी भी वक्त सरेंडर कर सकता है भगोड़ा अमृतपाल सिंह! 9168 नंबर की स्विफ्ट तलाश रही पंजाब पुलिस

Amritpal Singh Case: पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी हुई है. वहीं अमृतपाल सिंह लगातार पुलिस को चैलेंज कर रहा है. इतना ही उसका न पकड़ा जाना पुलिस की इंटेलीजेंस पर भी सवाल खड़े कर रहा है. 

Amritpal Singh Arrest Operation: 'वारिस पंजाब दे' के चीफ और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) किसी भी वक्त सरेंडर कर सकता है. इसी के चलते पंजाब पुलिस (Punjab Police) को हाई अलर्ट पर रखा गया है और 9168 नंबर वाली स्विफ्ट कार की तलाशी की जा रही है. सूत्रों से खबर है कि होशियारपुर फगवाड़ा रोड पर मरनई गांव में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अमृतपाल सिंह अपनी इनोवा कार छोड़कर स्विफ्ट से फरार हुआ था. अब पुलिस की कई टीमें नाकाबंदी कर हर गाड़ी की चेकिंग कर रही है और उसके बाद ही उसे आगे जाने दे रही है. 

होशियारपुर में होने की आशंका

पंजाब पुलिस सूत्रों की मुताबिक, पुलिस को अंदेशा है कि अमृतपाल सिंह अभी भी जालंधर या होशियारपुर के ग्रामीण इलाके में ही कहीं रुका हुआ है और मौका पाते ही अमृतसर की ओर रवाना होने का प्रयास करेगा. यही वजह है कि पंजाब पुलिस ने होशियारपुर, नवांशहर ,जालंधर और कपूरथला जिले को हाई अलर्ट जोन में रखा है और हर आने-जाने वाले पर खास निगाह रखी जा रही है. हालांकि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है. फिलहाल सरकार अमृतपाल सिंह द्वारा जारी वीडियो की लॉकेशन पता करने और उसे इंटरनेट समेत हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कराने का काम कर रही है.

स्वर्ण मंदिर में कर सकता है सरेंडर

आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर करने की तीन शर्तें रखी हैं. पहली शर्त है कि उसकी गिरफ्तारी को आत्मसमर्पण दिखाया जाए. दूसरी शर्त- उसे पंजाब की जेल में रखा जाए. तीसरी शर्त जेल में या पुलिस कस्टडी में उसकी पिटाई न की जाए. पुलिस को ये भी आशंका है कि वो मीडिया के सामने स्वर्ण मंदिर में जाकर सरेंडर कर सकता है. इसी के चलते वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सूत्रों के मताबिक, पुलिस और अमृतपाल के बीच में कुछ धार्मिक नेता बिचौलिये का काम कर रहे हैं. ऐसे में अमृतपाल दमदमा साहिब में भी सरेंडर कर सकता है या अकाल तख्त के जत्थेदार वहां जा सकता है. हालांकि सभी जगह पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है.

ये भी पढ़ें:- Amritpal Singh: पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, जालंधर के SSP समेत 6 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget