एक्सप्लोरर

Amritpal Singh: पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, जालंधर के SSP समेत 6 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

Amritpal Singh Arrest Operation: जालंधर जिले में ही अमृतपाल सिंह पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया था. इसी मामले पर एक्शन लेते हुए अब पंजाब सरकार ने पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है.

Punjab News: पंजाब सरकार ने जालंधर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत 6 पुलिस अधिकारियों का बुधवार को ट्रांसफर कर दिया. एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई. जालंधर जिले में ही कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) इस महीने की शुरुआत में पुलिस के चंगुल से बच निकला था. इसी मामले में अब सरकार ने एक्शन लिया. इनके साथ ही अन्य जिलों में तैनात 3 अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया.

आधिकारिक आदेश के अनुसार, जालंधर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पंजाब पुलिस सेवा (PPS) के अधिकारी स्वर्णदीप सिंह को अमृतसर में पुलिस उपायुक्त (जांच) के रूप में नियुक्त किया गया है. अमृतसर के पुलिस उपायुक्त (जांच) मुखविंदर सिंह को जालंधर (ग्रामीण) का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं जालंधर (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं पीपीएस अधिकारी मंजीत कौर को कपूरथला की पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. पीपीएस अधिकारी सरबजीत सिंह को पुलिस अधीक्षक (जांच) होशियारपुर का प्रभार दिया गया है. मनप्रीत सिंह अब पुलिस अधीक्षक (जांच) जालंधर ग्रामीण होंगे. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी वत्सला गुप्ता को अमृतसर में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) नियुक्त किया गया है. जबकि जालंधर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जगजीत सिंह को गुरदासपुर के पुलिस अधीक्षक (अभियान) का प्रभार दिया गया है.

ऐसे पुलिस को दिया चकमा

बताते चलें कि अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस 18 मार्च से सर्च ऑपरेशन चला रही है. लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है. खबर थी कि अमृतपाल पुलिस को चकमा देकर दूसरे राज्य पहुंच गया है. पुलिस ने सीसीटीवी से उसकी लॉकेशन ट्रेक कि तो पता चला कि 26 मार्च को अमृतपाल सिंह यूपी के पीलीभीत में था. 18 मार्च को अमृतपाल पंजाब से हरियाणा के रास्ते यूपी भागा था. वहीं पीलीभीत से अमृतपाल ने तीन दिन पहले हरियाणा होते हुए वापस पंजाब का सफर शुरू किया. हरियाणा के करनाल और पंजाब के आनंदपुर साहिब होते हुए अमृतपाल 28 मार्च की शाम को फगवाड़ा पहुंचा. अमृतपाल ने अलग-अलग गुरुद्वारों में रात बिताई और पनाह ली. जब पुलिस वहां पहुंची तो वो वहां से भाग निकला. अमृतपाल को घेरने के लिए रावलपिंडी पुलिस स्टेशन के बाहर नाकेबंदी की गई. अमृतपाल की इनोवा से आगे एक एडवांस गाड़ी थी, उसे पुलिस ने नाके पर रोका तो पीछे आ रहे अमृतपाल को इसकी जानकारी मिल गई.

दीवार फांदकर भागा अमृतपाल

अमृतपाल की इनोवा गाड़ी ने वहीं से यू-टर्न ले लिया. अमृतपाल की गाड़ी घूमते ही एक पुलिस अफसर ने अमृतपाल की गाड़ी का पीछा किया. 500 मीटर की दूरी पर अमृतपाल ने गांव के गुरुद्वारा साहिब के पास इनोवा छोड़ी और दीवार फांदकर खेतों में भाग निकला. रात के अंधेरे में पुलिस अमृतपाल को खोज नहीं पाई. एक तरह से पुलिस के सामने से भाग निकला अमृतपाल और पुलिस देखती रह गई. गांव के एक शख्स ने पसीने से तर-बतर हालत में एक नौजवान के भागते हुए रास्ते में मिलने की तस्दीक भी की है.

ये भी पढ़ें:- खालिस्तानियों के हाथ लगा भगवंत मान की बेटी का नंबर, अमेरिका में फोन कर दी ये धमकी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget