एक्सप्लोरर

Haryana: अमित शाह के हरियाणा दौरे से पहले दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूछे सवाल, ‘BJP राज में...’

Haryana Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा दौरे से पहले दीपेंद्र हुड्डा ने सवाल पूछते हुए प्रदेश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने हरियाणा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर निशाना साधा.

Haryana News: देश के गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को हरियाणा के दौरे पर हैं. वे महेंद्रगढ़ जिले के केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे से पहले सोमवार को कांग्रेस से लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 'हरियाणा मांगे हिसाब' कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सवाल पूछे हैं. उन्होंने कहा कि अमित शाह हरियाणा आ रहे हैं. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि बीजेपी राज के 10 साल में हरियाणा में सबसे ज्यादा अपराध दर क्यों हो गई?

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के मंत्रालय ने जो रिपोर्ट जारी की उसके अनुसार देश में सबसे ज्यादा फिरौती दर, देश में सबसे ज्यादा अपहरण दर, सबसे ज्यादा डकैती दर और देश में दूसरे नंबर पर हत्या दर. देश में सबसे ज्यादा अपहरण दर हरियाणा में पिछले 10 सालों में क्यों बढ़ गया है. 10 साल का क्या कार्यकाल आपका रहा. पूरे प्रदेश में व्यापारियों के पास फिरौती की कॉल आ रही है.

जन विरोधी पार्टल हरियाणा में क्यों लागू किए गए- दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस सांसद ने कहा कि सबसे ज्यादा जन विरोधी पार्टल हरियाणा में क्यों लागू किए गए. गरीब आदमी को सुविधाएं देने का आपको काम करना चाहिए था. लेकिन, आपने उनको कागजों और पार्टलों में उलझा दिया. इन आईडियों को भ्रष्टाचार का किट बना दिया. जब अमित शाह आए तो बताएं कि ये फैमिली आईडी और पहचान पत्र गुजरात में क्यों नहीं लागू हैं.

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मेरा एक ही लक्ष्य है, हरियाणा के नौजवान का भविष्य, हरियाणा के किसान का सम्मान, हरियाणा की बेटियों का मान-सम्मान, हरियाणा में संविधान और हरियाणा में जय जवान, जय किसान, जय संविधान का नारा बचना चाहिए. बता दें कि सोमवार को कांग्रेस ने प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत राज्य के कोने-कोने में सभाएं और सार्वजनिक सभाएं आयोजित की जाएंगी. 

यह भी पढ़ें: Haryana: हरियाणा की नायब सैनी सरकार की बड़ी पहल, इन लोगों के लिए बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget