एक्सप्लोरर

Haryana Gymnastics Championship: गुरुग्राम के जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम, स्टेट चैंपियनशिप में जीते मेडल

Ambala Gymnastics Championship: हरियाणा के अंबाला में आयोजित जिम्नास्ट चैंपियनशिप में जीरो ग्रेविटी जिम्नास्टिक अकादमी के अंडर-14 आयु वर्ग में अमन वर्मा और सक्षम राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम के जिम्नास्ट खेलने वाले बच्चे उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. स्टेट लेवल चैंपियनशिप में जीत कर वापस गुरुग्राम मेडल लेकर ही लौटे हैं. यह जिम्नास्ट चैंपियनशिप हरियाणा के अंबाला में आयोजित हुई थी. बीती 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2023 तक अंबाला में हुई एसजीएफआई स्टेट स्कूल चैंपियनशिप में जीरो ग्रेविटी जिम्नास्टिक अकादमी के खिलाडियों ने अपना दम दिखाते हुए कई मेडल जीते.

इस चैंपियनशिप में जीरो ग्रेविटी जिम्नास्टिक अकादमी के अंडर-14 आयु वर्ग में अमन वर्मा और सक्षम राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है. दक्ष सैनी ने पूरे हरियाणा में 10वीं रैंक प्राप्त की. उत्कर्ष मदान ने अंडर 19 आयु वर्ग में टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए टीम को फर्स्ट रनर अप बनने में सहयोग दिया. अंडर-17 आयु वर्ग में वाशु सैनी ने हरियाणा की सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट और युग शर्मा ने पैरेलल बार में स्वर्ण पदक जीता.

मेडल जीत कर लौटे बच्चों को कोच ने दी बधाई

इस जीत की खुशी के मौके पर कोच संदीप कुमार और मनीष ने बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें आने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि हर माता-पिता अपने बच्चों को किसी न किसी खेल में जरूर शामिल करें. खेल बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं. जिम्नास्टिक खेल तो बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत होने के साथ स्फूर्ति भी देता है.

पहले भी अच्छा प्रर्दशन कर चुके हैं खिलाड़ी

गौरतलब है कि 26 से 28 अगस्त तक गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में हुई सीएचएल री डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में जीरो ग्रेविटी जिम्नास्टिक्स अकादमी के बच्चों ने बेहतरीन खेल दिखाया था. इसी चैंपियनशिप से ही उनका स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ था जिसमें अमन वर्मा लोट्स वैली स्कूल के, सक्षम राणा और वाशु सैनी आवर लेडी फातिमा स्कूल, दक्ष सैनी ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, युग शर्मा सिद्धेश्वर स्कूल और उत्कर्ष मदान एस डी मेमोरियल के छात्र हैं. 

यह भी पढ़ें: Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का सनातन को लेकर बड़ा बयान, बोले- ‘निर्दोष हिंदुओं...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget