एक्सप्लोरर

Punjab News: अकाली दल के पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला BJP में शामिल, सुखबीर बादल से थी नाराजगी

Amarpal Singh Boni Ajnala joins BJP: अजनाला के पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला दो अन्य नेताओं के साथ आज बीजेपी में शामिल हो गए. अजनाला ने हाल ही में अकाली दल छोड़ा था.

अजनाला से शिरोमणी अकाली दल के पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला (Amarpal Singh Boni Ajnala) दो अन्य नेताओं के साथ बुधवार (15 फरवरी) को बीजेपी में शामिल हो गए. अजनाला ने हाल ही में अकाली दल छोड़ा था. बताया जा रहा है कि वह अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) से नाराज चल रहे थे. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अकाली दल के पूर्व विधायक को पार्टी की सदस्यता दिलाई.

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ अनबन के बीच अजनाला ने  शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को अपना इस्तीफा सौंपने से पहले  बोनी ने अजनाला में अपने समर्थकों के साथ बैठक की थी. उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा था कि वे उन्हें उनके अगले कदम को लेकर सुझाव दें.

Door to Door Registration Scheme: पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, अफसर आपके घर आकर करेंगे संपत्ति की रजिस्ट्री

दरअसल उन्होंने यह कदम पार्टी द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जोध सिंह समरा को उनके स्थान पर अजनाला का हलका प्रभारी नियुक्त किए जाने के कुछ दिनों बाद उठाया था. इस बात से नाराज होकर अजनाला ने शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को सौंपे अपने इस्तीफे में लिखा था कि मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य जिम्मेदारियों से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है क्योंकि आपके नेतृत्व में पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, जिन लोगों ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया उन्हें हलका प्रभारी और अन्य पदों पर नियुक्त किया जा रहा है.

'पंजाब के लोगों की भलाई करने वाली पार्टी नहीं रह गई है शिअद'

अजनाला ने कहा था कि अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा पंजाब, पंजाबी, पंजाबियत और सिख पंथ की भलाई के लिए दिए गए निर्देशों और इकबाल सिंह झुंडा समीक्षा पैनल की सिफारिशों की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है. इन सब बातों के मद्देनजर अब शिअद संवैधानिक और सार्वजनिक रूप से पंजाब के लोगों की भलाई करने वाली पार्टी नहीं रह गई है. ऐसे माहौल में मेरा पार्टी में रहना ठीक नहीं है. इसलिए मैं आपको अपना इस्तीफा भेज रहा हूं.

इससे पहले भी दे चुके हैं शिअद से इस्तीफा

बता दें कि बोनी अकाली दल के पूर्व सांसद और विधायक रतन सिंह अजनाला के बेटे हैं और  यह दूसरी बार है जब उन्होंने पार्टी छोड़ी. वह 2007 और 2012 में यानी दो बार अजनाला से विधायक रह चुके हैं. इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2018 में  अपने पिता और स्वर्गीय रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा सहित अन्य विद्रोहियों द्वारा बनाए गए शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget