एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: सिर्फ कांग्रेस को हराना नहीं है अमरिंदर सिंह का मकसद, बड़े नेताओं के पार्टी के साथ जुड़ने का किया दावा

Punjab News: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस, अकाली दल और आम आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता उनके संपर्क में हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) कांग्रेस छोड़कर अपनी अलग पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बना चुके हैं. अमरिंदर सिंह ने साफ किया है कि उनका मकसद सिर्फ सत्ताधारी कांग्रेस (Congress) को हराना नहीं है बल्कि वह राज्य में अगली सरकार बनाना चाहते हैं. अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि उनकी नई पार्टी को राज्य में भारी समर्थन मिल रहा है. अमरिंदर सिंह ने कई बड़े नेताओं के जल्द ही पार्टी में शामिल होने का दावा भी किया है.

अमरिंदर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वह पूरे राज्य से मिल रही प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं. उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द सभी तीन बड़े दलों कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के कई मौजूदा एवं पूर्व विधायक उनकी पार्टी में शामिल होंगे.

नवजोत सिंह सिद्धू पर बोला हमला

पंजाब विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरूआत में होना है. अपनी पार्टी का एजेंडा साझा करते हुए सिंह ने कहा कि वह यहां एक बार फिर महज मुख्यमंत्री बनने के लिए नहीं हैं. उन्होंने कहा, ''मेरा मिशन न सिर्फ पंजाब को बचाना है, बल्कि इसके अतीत के गौरव को भी बहाल करना है.''

अमरिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों के खिलाफ उनकी व्यक्तिगत रंजिश नहीं है लेकिन उन्हें पाकिस्तान सरकार और इसके सैन्य प्रतिष्ठान से समस्याएं हैं. उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में कोई सच्चा भारतीय दावा नहीं कर सकता कि इमरान खान और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा मित्र हैं. पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ''यदि आपके मित्र ऐसे लोग हैं जिनके बारे में आप गर्व से दावा करते हैं तो आप देश के शुभचिंतक नहीं हैं.''

Punjab News: चन्नी सरकार पर बरसे किसान नेता, मीटिंग का करेंगे बॉयकॉट, ड्रामा करने के लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget