एक्सप्लोरर

पंजाब चुनाव के लिए अभी से तैयार कांग्रेस, राजा वडिंग का दावा- 'जनता बेसब्री से कर रही हमारा इंतजार'

Punjab Politics News: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा है. उन्होंने कहा कि लोग 'AAP सरकार से छुटकारा' चाहते हैं.

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शुक्रवार (14 अगस्त) को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार रहें. उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस की सत्ता में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

शहीद करनैल सिंह इसरू को किया नमन

राजा वडिंग लुधियाना में गोवा की मुक्ति के लिए शहीद हुए करनैल सिंह इसरू की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सत्ता में वापसी देखना उनका सपना है. उन्होंने यह भी साफ किया कि वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं.

AAP सरकार पूरी तरह बदनाम- वडिंग 

वडिंग ने आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि “आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह से बदनाम हो चुकी है और लोग इससे छुटकारा पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.”

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि आप सरकार ने पंजाब को दिवालियापन की ओर धकेल दिया है.

किसानों की लड़ाई का जिक्र

राजा वडिंग ने किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि आप सरकार किसानों की जमीन छीनकर योजनाओं का खर्च निकालना चाहती थी. लेकिन किसानों के विरोध के चलते सरकार को ‘लैंड पूलिंग नीति’ वापस लेनी पड़ी.

“कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ किया कि पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी की कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि सभी नेता 2027 के चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.

भाजपा पर वोट चोरी का आरोप

राजा वडिंग ने भाजपा पर चुनावी हेरफेर का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पर्दाफाश कर दिया है कि कैसे भाजपा चुनाव जीतने के लिए मतदाता सूची में हेरफेर कर रही है.” उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब में भी भाजपा और आप ऐसी ही “साजिशें” कर रहे हैं.

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रवींद्र दलवी, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद रहे.

प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “गैंगवार, लक्षित हत्यायें और ड्रग माफिया सड़कों पर राज कर रहे हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान नागरिकों की सुरक्षा करने से ज्यादा प्रचार में समय बिताते हैं.”

वित्तीय संकट और बेरोजगारी का उठाया मुद्दा

बाजवा ने पंजाब के वित्तीय संकट को भी बड़ा मुद्दा बताया. उनके मुताबिक 2022 में राज्य का कर्ज़ 2.5 लाख करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर चार लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नौकरियां देने और निवेश लाने की बजाय प्रचार-प्रसार में व्यस्त है.

बाजवा ने लोगों को कांग्रेस के सुनहरे दौर की याद दिलाई. उन्होंने कहा, “प्रताप सिंह कैरों जैसे कांग्रेस के दिग्गजों के नेतृत्व में, पंजाब ने मजबूत बुनियादी ढांचे से लेकर अन्न भंडार बनने तक बेजोड़ प्रगति देखी. कांग्रेस ने ही किसानों को सिंचाई, उद्योगों को निवेश और युवाओं को रोजगार दिया.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget