एक्सप्लोरर

पंजाब में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो सदस्य गिरफ्तार, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

Punjab News: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता से रची गई बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया. तरनतारन के हरप्रीत सिंह और अमृतसर के गुलशन सिंह को गिरफ्तार किया.

पंजाब पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के कार्यकर्ता हरविंदर सिंह रिंदा के जरिए रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया. यह घटनाक्रम स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर और पंजाब पुलिस ने BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के दो दिन बाद हुआ. पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपी, जो BKI के सदस्य भी हैं, ग्रेनेड का इस्तेमाल करके सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की सक्रिय रूप से साजिश रच रहे थे.

पुलिस ने  2 हथगोले, 1 पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तरनतारन के भुल्लर गांव निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत और अमृतसर के रामपुरा गांव निवासी गुलशन सिंह उर्फ नंदू के रूप में हुई है.

पुलिस ने उनके पास से 2 हथगोले, 1 पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए. मंगलवार को पंजाब पुलिस ने राजस्थान के टोंक और जयपुर जिलों से तीन किशोरों सहित पांच गुर्गों को पकड़कर BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और उनके कब्जे से एक हथगोला और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद की.

आरोपी विदेशी आकाओं के कहने पर कर रहे थे काम - DGP 

DGP यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोप में बैठे अपने विदेशी आकाओं के निर्देशों पर काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जांच से यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सीमावर्ती राज्य की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए ग्रेनेड का उपयोग करके सरकारी भवनों और पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की सक्रिय रूप से साजिश रच रहे थे.

बता दें, इससे पहले पुलिस ने मंगलवार (12 अगस्त) को दावा किया कि उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान से 3 नाबालिगों सहित 5 लोगों को पकड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget