एक्सप्लोरर

Amarinder Singh पंजाब की राजनीति में दोबारा हुए सक्रिय, बीजेपी के साथ कायम रहेगा गठबंधन

Punjab News: अमरिंदर सिंह ने राजनीति में सक्रिय रहने के संकेत दिए हैं. अमरिंदर सिंह की पार्टी और बीजेपी के बीच गठबंधन भी कायम रहेगा.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने एक बार फिर से राजनीति में एक्टिव होने के संकेत दिए हैं. पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह का कहना है कि उनका भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कायम है. कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी और बीजेपी (BJP) साथ मिलकर पंजाब में नगर निगम चुनाव लड़ेंगे.

कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से बुधवार को पार्टी नेताओं के साथ एक अहम बैठक बुलाई गई. बैठक में प्रदेश भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा भी शामिल हुए. बैठक में राज्य की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया गया और पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई. अमरिंदर सिंह ने यह भी कहा कि पीएलसी और बीजेपी मिलकर लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और जालंधर में नगर निगम चुनाव लड़ेंगी.

आम आदमी पार्टी पर बोला हमला

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी की सरकार को भी निशाने पर लिया. अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को बड़ी उम्मीदों के साथ भारी वोट दिया, लेकिन राज्य सरकार के खिलाफ लोगों में मोहभंग की भावना है. पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आप सरकार न केवल कई वादों से पीछे हट गई है, बल्कि यह पंजाबियों की सत्ता और अधिकारों को हड़पकर उनके गौरव को भी ठेस पहुंचा रही है.

उन्होंने कहा कि पंजाबियों को दिल्ली से सरकार चलाने वाले अरविंद केजरीवाल जैसा बाहरी व्यक्ति कभी बर्दाश्त नहीं होगा. उन्होंने सवाल उठाया कि केजरीवाल दिल्ली में पंजाब के अधिकारियों के साथ बैठकें कैसे कर रहे हैं और उन्हें आदेश भी जारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह असंवैधानिक और अस्वीकार्य है.

Haryana News: बिजली संकट को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, लगाए हैं ये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget