एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: अमरिंदर सिंह और बीजेपी ने शुरू किया डैमेज कंट्रोल, शुरू की गई यह पहल

Punjab Election: बीजेपी ने पंजाब में डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है. पंजाब बीजेपी के नेताओं में गठबंधन को लेकर नाराजगी की बातें सामने आ रही हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब लोक कांग्रेस और बीजेपी टिकट बंटवारे के बाद से ही मुश्किल में नज़र आ रही हैं. बीजेपी ने हालांकि नाराज नेताओं को मनाने की पहल शुरू कर दी है. बीजेपी के पंजाब मामलों के प्रभारी गजेंद्र शेखावत और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) नाराज नेताओं को दोबारा अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं. 

अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतर जिलों में बीजेपी को पंजाब लोक कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की वजह से अपने नेताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है. नाराज नेताओं का आरोप है कि पाला बदलने वालों के लिए उन्हें अनदेखा किया गया है. 

ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि बीजेपी की पंजाब यूनिट में टिकट बंटवारे से भारी नाराजगी है. गुरतेज ढिल्लो पटियाला से चुनाव लड़ने की रेस में आगे थे. लेकिन यह सीट पंजाब लोक कांग्रेस के हिस्से में चली गई. गुरतेज ने कहा, ''राज्य यूनिट ने मेरा नाम पटियाला से चुनाव लड़ने के लिए आगे बढ़ाया था. अब मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है क्योंकि यह सीट अमरिंदर सिंह के बाद चली गई है.''

कार्यकर्ताओं में है नाराजगी

बीजेपी के एक और नेता ने द ट्रिब्यून से कहा कि वह पाला बदलने वाले नेताओं को टिकट मिलने से नाराज हैं. नाम नहीं बताने की शर्त पर इस नेता ने कहा, ''हम खुले तौर पर तो कुछ नहीं कह सकते हैं. लेकिन कार्यकर्ताओं के लिए बाहर से आने वाले नेताओं वास्ते वोट मांगना बेहद मुश्किल है.''

बता दें कि पंजाब में बीजेपी ने इस बार पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है. बीजेपी 65 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि अमरिंदर सिंह की पार्टी के हिस्से 37 सीटें आई हैं. किसान आंदोलन की वजह से बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन टूट गया था.

Punjab Election 2022: कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार की रेस में चरणजीत चन्नी मार सकते हैं बाजी, नवजोत सिद्धू पिछड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: पंजाब में ममता हुई शर्मसार! 21 महीने की मासूम बच्ची के रोने से परेशान मां ने चाकू से की हत्या
पंजाब में ममता हुई शर्मसार! 21 महीने की मासूम बच्ची के रोने से परेशान मां ने चाकू से की हत्या
हरभजन के आरोपों पर AAP का पलटवार, सौरभ भारद्वाज बोले- 'BJP में जाते ही लगने लगते हैं झूठे आरोप'
हरभजन के आरोपों पर AAP का पलटवार, सौरभ भारद्वाज बोले- 'BJP में जाते ही लगने लगते हैं झूठे आरोप'
Punjab Weather News: पंजाब में मौसम का यू-टर्न! कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का डबल अटैक... जानें अगले दिनों का हाल?
पंजाब में मौसम का यू-टर्न! कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का डबल अटैक... जानें अगले दिनों का हाल
पंजाब के सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, SC के निर्देशों के अनुसार हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते
पंजाब के सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, SC के निर्देशों के अनुसार हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते

वीडियोज

Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani
Iran US War Update: ईरान के खिलाफ ट्रंप लेंगे अब तक का सबसे बड़ा फैसला? | US | Trump | Asim Munir
Abp Report | Iran US War | Inflation: मिडिल ईस्ट में जंग और भारत में 'तेल' की आग! | Crisis
Vasudha: 😯Karishma का खेल खत्म, Chandrika की घर वापसी का जश्न! #sbs
Trump Ultimatum | Iran-US War Update: मिडिल ईस्ट में तनाव तेज | Breaking News |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
China Mining Accident: चीन की कोयला खदान में भीषण धमाका, 90 लोगों की मौत, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किया बड़ा ऐलान
चीन की कोयला खदान में भीषण धमाका, 90 लोगों की मौत, राष्ट्रपति जिनपिंग ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
सोनम कपूर-आनंद आहूजा ने नौकरों के लिए लंदन में खरीदे 5 फ्लैट! 270 करोड़ वाले बंगले के पास है प्रॉपर्टी, जानें कीमत
सोनम कपूर-आनंद आहूजा ने नौकरों के लिए लंदन में खरीदे 5 फ्लैट! 270 करोड़ वाले बंगले के पास है प्रॉपर्टी
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
PM मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता, दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग
PM मोदी से मिले मार्को रुबियो, व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता, दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग
हरी सब्जियां उगाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? एक्सपर्ट से सीखें स्मार्ट गार्डनिंग
हरी सब्जियां उगाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? एक्सपर्ट से सीखें स्मार्ट गार्डनिंग
Video: खेल-खेल में चली गई मासूम की जान! ठेले और दीवार के बीच फंसी गर्दन, वीडियो देख कांप उठे यूजर्स
खेल-खेल में चली गई मासूम की जान! ठेले और दीवार के बीच फंसी गर्दन, वीडियो देख कांप उठे यूजर्स
Embed widget