एक्सप्लोरर

खाकी वर्दी में 'हेरोइन'! बठिंडा में सीनियर महिला कांस्टेबल ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

Amandeep Kaur News: महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को पंजाब पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. कौर काले रंग की थार में हेरोइन लेकर जा रही थीं, इसी दौरान पुलिस ने तलाशी ली.

Amandeep Kaur Police Constable: पंजाब के बठिंडा पुलिस ने सीनियर महिला कांस्टेबल को हेरोइन की तस्करी करते हुए पकड़ा है. जिसकी पहचान अमनदीप कौर के तौर पर हुई है. कौर की ड्यूटी मानसा में थी, लेकिन वो बठिंडा पुलिस लाइन के साथ अटैच थी. जिसके खिलाफ थाना कैनाल में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है. 

डीएसपी सिटी-1 हरबंस सिंह ने बताया कि वर्धमान पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई मंजीत सिंह और एएनटीएफ की टीम ने साझे ऑपरेशन के तहत बादल रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी. इस दौरान पुलिस टीम ने धी लाडली चौक की तरफ से आती एक काले रंग की थार को रुकने का इशारा किया. 

ऐसे छिपाई गई थी हेरोइन

गाड़ी को रोककर एक लड़की गाड़ी से निकली और भागने लगी, लेकिन उसको लेडीज कॉस्टेबल व अन्य टीम ने धर दबोचा. उसको हिरासत में लेकर उसकी गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के गियर के साथ बने एक बाक्स में पॉलिथीन से हेरोइन बरामद हुई. इसका वजन 17.71 ग्राम है.

पुलिस ने क्या कहा?

युवती की पहचान अमनदीप कौर वासी चक्क फतेह सिंह वाला के तौर पर हुई. डीएसपी ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि लड़की अमनदीप कौर पंजाब पुलिस में सीनियर कांस्टेबल के तौर पर तैनात है. जो इन दिनों मानसा में तैनात थी और बठिंडा पुलिस लाइन के साथ अटैच थी. जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अदालत में पेश करके उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा.

बता दें कि इन दिनों पंजाब सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है. आज (गुरुवार, 3 अप्रैल) ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारी पंजाब पुलिस बहुत बहादुर है, जो अपराधियों का डटकर मुकाबला करती है. जो हम 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान चला रहे हैं, उसमें आपका बहुत बड़ा योगदान है. आपकी बहादुरी के कारण सीमा पार से नशा तस्करों के 70% ड्रोन आने बंद हो गए हैं.

(विक्रम सिंह की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget