एक्सप्लोरर

Punjab: बाजवा का दावा- संपर्क में AAP के 32 विधायक, अमन अरोड़ा बोले- 'साबित करने वरना...'

Punjab News: आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा अपनी बात को सिद्ध करें वरना नेता विपक्ष का पद छोड़ें.

Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के दावे पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने जवाब दिया है. नेता विपक्ष के इस दावे पर कि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं, अमन अरोड़ा ने कहा कि बाजवा मशखरियां कर रहे हैं. 

आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, ''प्रताप सिंह बाजवा अपनी बात को सिद्ध करें वरना नेता विपक्ष का पद छोड़ें. असल में बाजवा बीजेपी के संपर्क में हैं और वो जो हाल ही में बेंगलुरु होकर आए हैं वहां भी बीजेपी के नेताओं से मिलने ही गए थे.''

अमन अरोड़ा ने बाजवा को दिया जवाब

AAP नेता ने आगे कहा, ''बाजवा के भाई फतेह जंग बाजवा जब बीजेपी में गए थे तब क्या प्रताप सिंह बाजवा को पता था? वैसे भी अगर बाजवा के कहे अनुसार 32 विधायक उनके संपर्क में हैं तब भी कांग्रेस की सरकार नहीं बनती क्योंकि कांग्रेस के तब भी 47 विधायक होते हैं और आम आदमी पार्टी के पास तब भी बहुमत रहेगा.''

पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दावा करते हुए कहा है कि 'आप' के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं. कांग्रेस नेता बाजवा के इस दावे के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा हो गई.

मनीष सिसोदिया के स्कूल दौरे पर क्या बोले अमन अरोड़ा?

अमन अरोड़ा ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पंजाब के सरकारी स्कूलों के दौरे को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''मनीष सिसोदिया के पंजाब के स्कूलों के दौरे में कोई बुराई नहीं है और पार्टी का नेतृत्व चाहता है कि पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों को अच्छी से अच्छी सुविधा दे.''

मनीष सिसोदिया ने हाल ही में पंजाब के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया था और यहां की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए थे. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी AAP नेता मनीष सिसोदिया के स्कूली दौरे का विरोध किया था. इसके साथ ही डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने भी कड़ा विरोध जताया है.

ये भी पढ़ें: 'विभाग जरूरी नहीं है, पंजाब जरूरी है', अस्तित्व विहीन मंत्रालय पर मंत्री कुलदीप धालीवाल का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget