एक्सप्लोरर

'विभाग जरूरी नहीं है, पंजाब जरूरी है', अस्तित्व विहीन मंत्रालय पर मंत्री कुलदीप धालीवाल का बयान

Punjab Politics: पंजाब में बिना-अस्तित्व वाले विभाग का मामला गरमाया हुआ है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही आप को इस मुद्दे पर घेरा है. अब खुद संबंधित मंत्री का इस पर बयान आया है.

Punjab News: पंजाब में बिना अस्तित्व वाले विभाग चलाए जाने का मामला सामने आया जिसके बाद सीएम भगवंत मान की सफाई आई और अब मंत्री का बयान आया है जिन्हें यह प्रभार दिया गया था. मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का कहना है कि पंजाब जरूरी है विभाग नहीं. 

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कुलदीप धालीवाली ने कहा, ''उन्होंने अब विभाग को खत्म कर दिया है. हम सभी यहां पंजाब को बचाने के लिए हैं. मेरे लिए विभाग महत्वपूर्ण नहीं है पंजाब महत्वपूर्ण है. यह विभाग अस्तित्व में है या नहीं, यह हमारे लिए एजेंडा नहीं है.''

सरकारी आदेश से बाहर आई जानकारी

कुलदीप धालीवाल को मई 2023 में एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट दिया गया था जिसको लेकर एक राजपत्र जारी कर कहा गया है कि यह विभाग अस्तित्व में नहीं है लिहाजा वह केवल एनआईरआई अफेयर के लिए जिम्मेदार होंगे. उनसे पहले भी दो मंत्रालय वापस लिए गए हैं. बीजेपी ने भगवंत मान सरकार के इस फैसले पर जमकर हमला बोला. मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वह 20 महीने से एक ऐसा विभाग चला रहे थे जो अस्तित्व में ही नहीं है. ऐसी चीजें केवल आप सरकार के नेतृत्व में ही हो सकती हैं.

सरकार कैसे चला रही आप - कांग्रेस

कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा, ''मैं हैरान हूं कि धालीवाल को वह मंत्रालय दिया गया जो अस्तित्व में ही नहीं था. उन्होंने तब इस्तीफा क्यों नहीं दे दिया? यह बहुत गंभीर विषय है. वे (आप) किस तरह से सरकार चला रहे हैं?''

सीएम मान ने किया बचाव

हालांकि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि वह केवल नाम के लिए थे उनमें कोई स्टाफ और ऑफिस नहीं था. सुधार लाने के लिए इसका निर्माण किया गया है चाहे वह ब्यूरोक्रेसी हो या फिर कोई अन्य क्षेत्र. मान ने साथ ही कहा कि उनकी सरकार एक समान काम करने वाले विभागों को एक विभाग में विलय करने पर विचार कर रही है.

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ नगर निगम झेल रहा वित्तीय संकट, राजस्व बढ़ाने के लिए मेयर ने निकाला यह उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget