एक्सप्लोरर

Punjab News: अकाली दल का दावा- जेल में बिक्रम सिंह मजीठिया की जान को है खतरा, ADGP सिद्धू पर लगाए गंभीर आरोप

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल ने दावा किया कि जेल में बंद पार्टी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जान को खतरा है.

Bikram Singh Majithia News: शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने मंगलवार को दावा किया कि जेल में बंद पार्टी नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जान को खतरा है. साथ ही आरोप लगाया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) हरप्रीत सिंह सिद्धू के इशारे पर मजीठिया को एक ‘‘झूठे’’ मामले में फंसाए जाने की आशंका है, जिनके पास जेल का अतिरिक्त प्रभार है.

पूर्व मंत्री की पत्नी और शिअद विधायक गनीव कौर ने इस संबंध में राज्य के पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर इसकी प्रति मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी भेजी है.

जान को खतरे का हवाला देते हुए अकाली नेता महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और दलजीत सिंह चीमा ने सरकार से मांग की कि नशा-रोधी विशेष कार्यबल के प्रमुख सिद्धू को जेल के अतिरिक्त प्रभार से तुरंत हटाया जाए.

पटियाला जेल में बंद हैं मजिठिया
मजीठिया मादक पदार्थ के एक मामले में पटियाला जेल में बंद हैं. शिअद नेताओं ने दावा किया कि मजीठिया के परिवार के सदस्यों को इस बात की आशंका है कि आईपीएस अधिकारी पूर्व मंत्री को एक अन्य मामले में फंसाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि मजीठिया और सिद्धू के परिवारों के बीच दुश्मनी थी और अब अधिकारी उसका बदला लेना चाहते हैं.

इसी साल मार्च में संपन्न हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतसर ईस्ट से शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी रहे बिक्रम सिंह मजीठिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें:

Punjab News: कपूरथला में तस्कर ने जांच के दौरान ASI पर चढ़ाई कार, पुलिस गिरफ्तारी में 200 ग्राम हेरोइन जब्त

Punjab Budget: इस तारीख को आएगा मान सरकार का पहला बजट, सीएम बोले- पहली बार आम आदमी से ली गयी राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से बाहर आएगा सीएम बेअंत सिंह की हत्या का दोषी, राज्यपाल बोले- सिफारिश की है...
जेल से बाहर आएगा सीएम बेअंत सिंह की हत्या का दोषी, राज्यपाल बोले- सिफारिश की है...
पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget