एक्सप्लोरर

Punjab Budget: इस तारीख को आएगा मान सरकार का पहला बजट, सीएम बोले- पहली बार आम आदमी से ली गयी राय

पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा 27 जून को बजट पेश किया जाएगा. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है.

Punjab Budget 2022-23: पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने बजट की तारीख का एलान कर दिया है.  गौरतलब है कि भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार का यह पहला बजट है. बजट सेशन 24 से 30 जून तक चलेगा और 27 जून को बजट पेश किया जाएगा. बता दें कि मान सरकार ने नई पहल करते हुए पहली बार जनता की राय से बजट तैयार किया है. इस कारण आम आदमी को भगवंत सरकार के बजट से कई सौगातें मिलने की उम्मीद है. 

सीएम मान ने ट्वीट कर बजट पेश किए जाने की तारीख का किया एलान

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान  ने पंजाब बजट पेश किए जाने को लेकर ट्वीट कर जानकारी भी दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, "सभी पंजाबियों को बधाई! इतिहास में पहली बार...पंजाब में आम लोगों की राय से बना आम लोगों का बजट पेश होगा...आज पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया कि बजट सेशन 24 जून से 30 जून तक चलेगा और 27 जून को आम लोगों का बजट पेश किया जाएगा."

बजट तैयार करने के लिए आम जनता से मान सरकार ने मांगे थे सुझाव

इससे पहले, आप के नेतृत्व वाली मान सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए राज्य के बजट के लिए आम जनता से सुझाव मांगे थे, और इसे "जनता बजट" करार दिया था. बता दें कि आम आदमी पार्टी की सरकार मार्च में राज्य विधानसभा चुनाव में 117 सीटों में से 92 सीटें जीतने के बाद सत्ता पर काबिज हुई थी.इससे पहले मान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले तीन महीनों, अप्रैल से जून, के लिए लेखानुदान पारित किया था. अब सरकार 9 महीनों के लिए बजट अनुमानों का एलान करेगी.

यह भी पढ़ें:

Sidhu Moose Wala पर AAP नेताओं के बयान से भड़के Kumar Vishwas, इतिहास का हवाला देकर कही यह बात

Punjab News: पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार, पेड़ों की कटाई के लिए घूस लेने का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget