एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: हरियाणा में महेंद्रगढ़ में अगले 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट और सभी SMS सर्विस सस्पेंड, आदेश जारी

Haryana Agnipath Protest: हरियाणा में हो रहे अग्निपथ योजना के प्रदर्शन पर राज्य सरकार ने महेंद्रगढ़ जिले में अगले 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और एसएमएस सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया है.

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए अगले 24 घंटे के लिए महेंद्रगढ़ जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, सभी एसएमएस सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया है. राज्य सरकार ने संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह आदेश जारी किया है, यह आदेश अगले 24 घंटों के लिए तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. ये आदेश कल 18 जून शाम 4:30 तक प्रभावी रहेगा.

हरियाणा सरकार ने सभी टेलिकॉम कंपनियों के इस आदेश का पालन करने के लिए कहा है. इसके साथ ही सरकार ने कहा है जो भी इस आदेश को नहीं मानेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हरियाणा सरकार ने नई सेना भर्ती नीति के कारण हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए आदेश जारी किया है.

प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि इस प्रदर्शन के लिए भड़काऊ पोस्ट और झूठी अफवाह फैलाने के लिए प्रदर्शनकारी इंटरनेट का दुरुपयोग कर रहे हैं, इसलिए इंटरनेट सेवा भी बंद की गई है. क्योंकि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक ट्विटर आदि के माध्यम से मोबाइल फोन और एसएमएस पर दुष्प्रचार और अफवाहों के फैलाया जा रहा है. इस गलत तरीके की जानकारी को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई है.

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर सीएम मान बोले- ये युवाओं के साथ धोखा

इससे पहले हरियाणा के पलवल में प्रदर्शनकारियों ने अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में उन्होंने पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था और इसी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ इलाके में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को 24 घंटे के लिए अस्थायी रूप से निलंबित किया था. हालांकि अब हरियाणा सरकार ने इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया है. वहीं गुरुग्राम में एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू की गई है.

Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget