एक्सप्लोरर

Punjab: 'मुस्लिम धर्म अपनाओ..वरना देश छोड़ो' PAK में सिखों को मिल धमकी, ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भारत सरकार से मांगी मदद

Amritsar News: पाकिस्तान में सिखों को परेशान करने का मामला सामने आया है. ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में रह रहे कारोबारियों, बुजुर्गो और बच्चों में दहशत का माहौल है.

Punjab News: पंजाब के तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह (Giani Harpreet Singh) ने पाकिस्तान में सिखों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर चिंता जताई है. ज्ञानी हरप्रीत सिंह का कहना है कि, 'पाकिस्तान के रावलपिंडी के गुरुघरों में रहने वाले सिखों को परेशान किया जा रहा है. कट्टरपंथियों की ओर से उन्हें अपना धर्म बदलकर मुस्लमान बनने के लिए धमकी भरे पत्र भेजे जा रहे हैं.'

'टारगेट करके सिखों की हत्या'

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते हुए कहा, '30-35 साल पहले काबुल, कंधार और अफगानिस्तान में करीब डेढ़ लाख से सिख रहते थे, जो वहां के गुरुद्वारों की देखभाल करते थे. लेकिन अब इन देशों में माहौल बिगड़ने लगा है. सिखों को टारगेट करके उनकी हत्या की जा रही है. अफगानिस्तान को लगभग सभी सिख परिवारों ने छोड़ दिया है, वहां केवल 5-6 परिवार ही बचे हैं. ये सिलसिला अब पाकिस्तान में भी शुरू हो गया है.' 

'भारत सरकार करे हस्तक्षेप'

हरप्रीत सिंह ने बताया कि पेशावर से आकर पंजाब में बसने वाले सिखों को भी अभी हाल ही में धमकी भरे पत्र दिए गए थे. सिखों को कहा जा रहा है कि या तो वो मुस्लिम बन जाएं वरना पाकिस्तान छोड़कर चले जाए. जत्थेदार ने इसे एक मानवता विरोधी कार्रवाई बताया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार को सिखों की जान-माल की रक्षा करनी चाहिए. साथ ही भारत सरकार को भी इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए. 

'सिखों में दहशत का बना महौल'

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि इन धमकियों से कारोबारियों, बुजुर्गो और बच्चों में दहशत का माहौल है. पाकिस्तान सरकार से दोषी लोगों को गिरफ्तार करने की अपील करते हुए जत्थेदार ने कहा कि इस तरफ के धमकी भरे पत्रों की वजह से देशभर के सिखों में रोष है. पाकिस्तान में इस दुर्भाग्यपूर्ण चलन को पाकिस्तान सरकार को बंद करवाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम ने फिर ली करवट, 7 जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget