एक्सप्लोरर

Adampur Bypoll: दिलचस्प हुआ आदमपुर उपचुनाव, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में BJP उम्मीदवार के ताऊ का नाम

Haryana News: आदमपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बीजेपी उम्मीदवार भव्य विश्नोई के ताऊ चंद्र मोहन का भी नाम शामिल किया.

Congress Star Campaigners List: हरियाणा की आदमपुर विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 39 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. कांग्रेस की इस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के उम्मीदवार भव्य बिश्नोई के ताऊ चंद्र मोहन को भी नाम है. मतलब साफ है कि अब बीजेपी उम्मीदवार के ताऊ अपने भतीजे के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार करेंगे. पूर्व विधायक चंद्र मोहन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजन लाल के बड़े बेटे और बीजेपी नेता और भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई मोहन के भाई हैं.

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के 39 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं. इनके अलावा पार्टी ने जिन अन्य स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा की उनमें हरियाणा का पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, उदय भान, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अजय सिंह यादव, अशोक अरोड़ा, कुलदीप शर्मा और संपत सिंह शामिल हैं.  कुलदीप बिश्नोई ने अगस्त में आदमपुर सीट से विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था और बाद में कांग्रेस को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था. इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है.

आदमपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व सांसद और सीनियर नेता जय प्रकाश को मैदान में उतारा है. इस बीच नेशनल लोक दल (इनेलो) ने गुरुवार को कुर्दा राम नंबरदार को उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी ने कुर्दा राम को अपने उम्मीदवार के रूप में इसलिए चुना है क्योंकि उन्होंने किसानों के लिए संघर्ष किया था. वहीं इससे पहले आप ने आदमपुर उपचुनाव के लिए सतेंद्र सिंह को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है. आदमपुर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर है. 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 17 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा. वहीं 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी और 6 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

Adampur Bypoll: आदमपुर उपचुनाव के लिए AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, 20 नेताओं के नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget