एक्सप्लोरर

ABP News C-Voter Survey: जानें यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में किसकी बनेगी सरकार, क्या है जनता का मूड

ABP News C-Voter Survey: एबीपी न्यूज ने सी वोटर के सर्वे से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता का मूड जानने का प्रयास किया. यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में ये परिणाम सामने आया है.

ABP News C-Voter Survey: उत्तराखंड, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. अब मुख्य निवार्चन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा भी हो रही है. ऐसे में एबीपी सी वोटर के ओपिनियन पोल ने जनता का मूड जानने का प्रयास किया है. एबीपी न्यूज ने यूपी, पंजाब सहित पांचों राज्यों में अपना ओपिनियन पोल किया है. 

बीजेपी की सत्ता में वापसी
एबीपी न्यूज और सी वोटर के ओपिनियन पोल के अनुसार यूपी में बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है. पिछले चार सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी लोगों की नजर में अगले चुनाव में सत्ता हासिल करेगी. छह जनवरी के सर्वे में 49 फीसदी जनता का मानना है कि बीजेपी एक बार फिर देश के इस बड़े सूबे में सरकार बनाएगी. वहीं 30 फीसदी जनता को लगता है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी जबकि केवल सात फीसदी लोगों का मानना है कि बीएसपी की सरकार बन सकती है. वहीं तीन जनवरी के सर्वे में 44 फीसदी लोगों की सीएम के लिए योगी पसंद रहे. वहीं सीएम के लिए अखिलेश 32 फीसदी और मायावती 15 फीसदी लोगों की पसंद रहे हैं. 

पंजाब में आप सबसे आगे
पंजाब में हुए सी वोटर के सर्वे के अनुसार 32 फीसदी लोग आम आदमी पार्टी की सरकार चाहते हैं. वहीं 27 फीसदी लोग अब भी कांग्रेस के पक्ष में हैं. जबकि अकाली दल और बसपा गठबंधन के पक्ष में केवल 11 फीसदी लोग हैं. वहीं सर्वे के दौरान जब लोगों से ये पूछा गया कि क्या वो पंजाब सरकार से नाराज हैं और बदलना चाहते हैं. तो 66 फीसदी जनता ने कहा कि वो पंजाब सरकार से नाराज हैं और उसे बदलना चाहते हैं. वहीं 34 फीसदी वोटर्स ने माना कि वो पंजाब सरकार से न तो नाराज हैं और न ही उसे बदलना चाहते हैं.

उत्तराखंड में बीजेपी सरकार
एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे के जरिए जब ये जानने का प्रयास किया गया कि मतदाताओं का झुकाव किसके ओर है तो 40 फीसदी वोटर बीजेपी के पक्ष में दिखे. वहीं कांग्रेस के पक्ष में करीब 36 फीसदी मतदाता है. इसके अलावा 13 फीसदी मतदाता आम आदमी पार्टी की तरफ है. अन्य के खाते में करीब 11 फीसदी मतदाताओं का झुकाव है. अगर सीटों की बात करें तो बीजपी को सर्वे में 33-39 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. जबकि कांग्रेस को 29-35 सीटें मिलने का अनुमान है और आप पार्टी को उत्तराखंड में केवल 1-3 सीटों तक संतोष करना पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के चुनाव में युवाओं को रोजगार देने के लिए किस पार्टी ने क्या वादा किया है?

UP Election: जानें- 2017 में किस पार्टी ने कितनी सीटों पर जीता था चुनाव, किसका था आपस में गठबंधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget