एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Arrest: संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब में AAP का प्रदर्शन, कहा- डराने और चुप कराने के लिए हो रहा ED का इस्तेमाल

Sanjay Singh Arrest News: आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे पंजाब में शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया. आप नेताओं ने संजय सिंह गिरफ्तारी को तानाशाही वाला कदम करार दिया है.

Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब रद्द हो चुकी दिल्ली की शराब नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में अपने राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी ने एक बयान में कहा कि पंजाब सरकार के मंत्रियों, आप विधायकों और राज्य एवं जिला स्तर के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. 

संजय सिंह की गिरफ्तारी ''तानाशाही वाला कदम'' 
आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को सिंह को हिरासत में ले लिया था और वह मनीष सिसोदिया के बाद गिरफ्तार किए गए आप के दूसरे बड़े नेता हैं. संजय सिंह को अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है. आप पार्टी के बयान में कहा गया है कि आप ने सिंह की गिरफ्तारी को नरेन्द्र मोदी सरकार का ''तानाशाही वाला कदम'' करार दिया. जालंधर के नकोदर में आप सांसद सुशील कुमार रिंकू, पंजाब के मंत्री बलकार सिंह, विधायक रमण अरोड़ा और अन्य नेताओं ने पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया. 

बठिंडा में आप ने निकाला विरोध मार्च
आप की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंत्री लाल चंद कटारूचक ने पठानकोट में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जहां आप कार्यकर्ताओं ने मोदी का पुतला फूंका. अमृतसर में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मंत्री हरभजन सिंह ने किया, जबकि आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में एक अन्य मंत्री मीत हेयर ने बरनाला में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया. बठिंडा में आप ने सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध मार्च निकाला.

ईडी का इस्तेमाल डराने और चुप कराने के लिए हो रहा
आप की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बुधराम ने एक बयान में कहा, ‘‘ईडी को संजय सिंह के घर से एक भी पैसा या एक भी अवैध दस्तावेज नहीं मिला. यह सब सिर्फ हमें डराने और चुप कराने के लिए किया जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कुछ भी कर लें, वह हमें रोक नहीं सकते. उन्होंने कहा, ‘‘ईडी और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) चाहे कितनी भी छापेमारी कर लें, चाहे कितनी भी गिरफ्तारियां कर लें, वे हमें रोक नहीं सकते. 

यह भी पढ़ें: Haryana Weather Today: हरियाणा में आज मौसम रहेगा साफ, जानिए किस जिले में कितना है तापमान, बारिश कब देगी दस्तक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो बोलना था बोल दिया... राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
जो बोलना था बोल दिया... राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget