एक्सप्लोरर

पंजाब में आज पूरा होगा अरविंद केजरीवाल का किया वादा, सांसदी से इस्तीफे के बाद संजीव अरोड़ा को मिलेगी ये जिम्मेदारी

Punjab News: संजीव अरोड़ा 19 जून को लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 मतों से हराकर विधायक चुने गए थे. वे आज मंत्री पद की शपथ लेंगे.

Punjab Politics: पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का गुरुवार (3 जुलाई) को मंत्रिमंडल विस्तार होगा, जिसके तहत लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाया जाएगा. सूत्रों के अनुसार राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बृहस्पतिवार दोपहर राजभवन में एक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

अरोड़ा 19 जून को लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 मतों से हराकर विधायक चुने गए थे. आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद इस उपचुनाव की जरूरत उत्पन्न हुई थी.

अरविंद केजरीवाल ने किया था ये वादा

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपचुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर अरोड़ा विधायक चुने गए तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा. उद्योगपति अरोड़ा ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया.

पंजाब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 16 मंत्री

फिलहाल पंजाब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 16 मंत्री हैं. मंत्रिमंडल में 18 मंत्री हो सकते हैं. आप सरकार ने अपना आखिरी मंत्रिमंडल फेरबदल पिछले साल सितंबर में किया था, जब उसने चार मंत्रियों को हटाने के बाद पांच नये मंत्री शामिल किए थे.

भगवंत मान ने क्या कहा था?

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते मंगलवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के लिए स्थायी कार्यालय आवंटन को लेकर चर्चा की थी.

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम मान ने कहा था कि आम आदमी पार्टी अब एक राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है. पंजाब और गुजरात में हमारी पार्टी को जनता का स्पष्ट समर्थन मिला है. चंडीगढ़ में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) और बीजेपी जैसी अन्य प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी का अब तक कोई कार्यालय नहीं है. हम सभी जरूरी शर्तें पूरी करते हैं.

उन्होंने समान व्यवहार की आवश्यकता पर जोर दिया और इस मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था. सीएम भगवंत मान ने अगले दो से चार दिनों के भीतर पंजाब मंत्रिमंडल के विस्तार की भी घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि पार्टी ने नव-निर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा से मंत्री बनाने का जो वादा किया था, उसे पूरा किया जाएगा. हम जनता के दिए हुए मैंडेट का पूरा सम्मान करते हैं, यह हमारा नैतिक और लोकतांत्रिक कर्तव्य है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget