एक्सप्लोरर

AAP के नवनिर्वाचित विधायकों को CM मान ने दी बधाई, 4 दिसंबर को कांग्रेस MLA लेंगे शपथ

Punjab News: पंजाब में विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले आम आदमी पार्टी के 3 विधायकों ने आज शपथ ली. इस शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे. वहीं कांग्रेस विधायक 4 दिसंबर को लेंगे शपथ.

Punjab News: पंजाब में विधानसभा उपचुनाव जीतने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के तीन विधायकों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. आम आदमी पार्टी के इशांक चब्बेवाल ने चब्बेवाल निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के रूप में शपथ ली, वहीं हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने गिद्दड़बाहा के विधायक के रूप में और गुरदीप रंधावा ने डेरा बाबा नानक के विधायक के रूप में शपथ ली.

स्पीकर ने आप के विधायकों को दिलाई शपथ
स्पीकर कुलतार सिंह संधवान ने आम आदमी पार्टी के तीनों विधायकों को शपथ दिलाई. इस दौरान सीएम भगवंत मान और आप पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे. भगवंत मान ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ लेने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि शपथ लेने वाले विधायक अपने हलकों के मुद्दों को विधानसभा में उठाने का काम करेंगे. वहीं कांग्रेस विधायक की तरफ से शपथ न लेने पर उन्होंने कहा कि 4 दिसंबर को शपथ लेने की बात सामने आई है. यह उनका अधिकार है, हम इस पर कुछ नही कहना चाहेंगे.

कुलदीप सिंह ढिल्लों 4 दिसंबर को लेंगे शपथ
बता दें कि बरनाला से उपचुनाव जीतने वाले कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों आज शपथ नहीं लेंगे. वह 4 दिसंबर को पद की शपथ लेंगे. इस संबंध में उन्होंने विधानसभा को जानकारी दे दी है. इस मौके पर उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. वहीं श्री अकाल तख्त सहिब की तरफ से सुखबीर बादल को लेकर सुनाई जाने वाली सजा को पर सीएम मान ने कुछ कहने से इंकार कर दिया.

भाजपा एक धार्मिक पार्टी है- सीएम भगवंत मान
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा के उद्घाटन पर बीजेपी के विरोध को लेकर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि भाजपा एक धार्मिक पार्टी है और उनका देश से कोई लेना-देना नहीं है. भगत सिंह की प्रतिमा का उद्घाटन 4 दिसंबर को होगा. भगत सिंह पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. वह सबके हैं. पहली बार 30 से 35 फीट की उनकी मूर्ति बनी है. उन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था. एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह पर रखने के बीजेपी के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा जब इनका राज था, उस समय नाम नही रखवाया, बीजेपी को शर्म आनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- लुधियाना पुलिस से मुठभेड़ में किडनैपर घायल, शाहकोट में युवक को किया था अगवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget