एक्सप्लोरर

Punjab News: आम आदमी पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को घेरा, कहा- पीएम को दी जानी चाहिए थी हाई लेवल सिक्योरिटी

Punjab News: आम आदमी पार्टी का कहना है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता.

Punjab News: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले की वजह से पंजाब की सियासत गरम हो चुकी है. आम आदमी पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता. आम आदमी पार्टी ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार को पीएम मोदी के लिए हाई लेवल की सुरक्षा मुहैया करवानी चाहिए थी.

आप का यह बयान उस वाकये पर आया है जब पंजाब में प्रदर्शनकारियों द्वारा नाकेबंदी के कारण प्रधानमंत्री का काफिला करीब 20 मिनट तक एक फ्लाईओवर पर फंसा रहा. पीएम मोदी ने इस घटना की वजह से अपनी फिरोजपुर में होने वाली रैली को रद्द कर दिया.

आप के प्रवक्ता एवं पंजाब में पार्टी के राजनीतिक मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि प्रत्येक राज्य सरकार को सभी राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री को "उच्चतम स्तर की सुरक्षा" देनी चाहिए.

जांच कमेटी का गठन हुआ

मोदी पंजाब के बठिंडा पहुंचे और उन्हें खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से फिरोजपुर के हुसैनीवाला के लिए निकलना पड़ा. रास्ते में कुछ किसानों के मार्ग अवरुद्ध करने की वजह से प्रधानमंत्री का काफिला एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट फंसा रहा.

आम आदमी पार्टी ने इस घटना को अस्वीकार्य बताया. चड्ढा ने कहा, ''प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक अस्वीकार्य है. हमारे मतभेद चाहे जो भी हों, प्रत्येक राज्य सरकार को प्रधानमंत्री के लिए उच्चतम स्तर की सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए.''

बता दें कि पंजाब सरकार की ओर से मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. यह कमेटी तीन दिन के भीतर पंजाब सरकार को अपनी जांच रिपोर्ट देगी.

Punjab News: बीजेपी नेताओं ने लगाया आरोप- पंजाब पुलिस ने रैली में जाने से रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget