एक्सप्लोरर

Ludhiana Loot: लुधियाना से कैश वैन सहित 7 करोड़ की डकैती का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ludhiana News: लुधियाना पुलिस को 7 करोड़ की डकैती मामले में बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने डकैती का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है बाकि 5 आरोपियों की तलाश जारी है.

Punjab News:  पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में हुई लूट की बड़ी वारदात की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा लुधियाना पुलिस की एक बड़ी सफलता है. कैश वैन डकैती मामले को 60 घंटे से भी कम समय में सुलझा लिया गया है. डकैती की योजना में शामिल 10 आरोपियों में से 5 की गिरफ्तारी कर ली गई है. इनसे पूछताछ जारी है. पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. 

9 जून की रात को हुई थी डकैती
आपको बता दें कि 9 जून शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. लुधियाना के राजगुरू नगर में हुई इस घटना में 8 से 10 लुटेरे शामिल थे. इन लुटेरो ने एटीएम में कैश जमा करवाने वाली एजेंसी सीएमएस के कार्यालय में 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की डकैती को अंजाम दिया था. ये लुटेरे सीएमएस कार्यालय परिसर में खड़ी कैश वन लेकर फरार हो गए थे. कैश वैन को बाद में मुल्लापुर दाखा से बरामद कर लिया गया था. लेकिन कैश वैन में उस समय कोई कैश नहीं था. 

हथियारों के साथ आए थे लुटेरे
एटीएम में कैश जमा करवाने वाली एजेंसी सीएमएस के कार्यालय में जब ये लुटेरे डकैती करने आए तो इन्होंने हथियारों के बल पर सेंटर पर तैनात दोनों सुरक्षा कर्मियों और बाक़ी स्टाफ को एक कमरे में बंद कर दिया और इनके मोबाइल भी तोड़ दिए. इसके बाद इन लुटेरों ने कार्यालय में लगे सेंसर की तारें भी काट दी, और जाते समय अपने साथ डीवीआर भी ले गए. घटना के बाद पुलिस की विभिन्न एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया था. वहीं पुलिस ने अब 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बाकि 5 लुटेरों की तलाश की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: कुरुक्षेत्र में खत्म हुआ किसानों का प्रदर्शन, सड़कों से हटे प्रदर्शनकारी, सरकार की तरफ से मिला ये आश्वासन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget