एक्सप्लोरर

Haryana Nuh Violence: नूंह हिंसा मामले में 45 FIR दर्ज, अब तक एक में भी VHP और बजरंग दल का नाम नहीं

नूंह हिंसा के बाद पैरामिलिट्री फोर्स लगातार फ्लैग मार्च कर रही है. वहीं 116 आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूरी साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी है. फिलहाल इलाके के अंदर शांति बनी हुई है.

Haryana News: नूंह हिंसा को लेकर आरोपियों पर कार्रवाई लगातार जारी है. षड्यंत्रकारियों की लगातार पहचान की जा रही है. वहीं 45 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. जिसमें विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का कोई भी कार्यकर्त्ता शामिल नहीं है. वहीं नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जिले में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. हरियाणा पुलिस की 30 और पैरामिलिट्री फोर्स की 20 कंपनियों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है.

‘नूंह इलाके में अभी शांति बनी है’

पैरामिलिट्री फोर्स नूंह के अलग-अलग इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च कर रही है. कर्फ्यू अभी भी जारी है. पिछले 3 दिनों में छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो नूंह में शांति बनी हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक इस मामले में 42 एफआईआर दर्ज कर 137 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 116 आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी है. क्योंकि जिस तरीके से नलहड़ मंदिर को घेर कर गोलियां बरसाई गई उससे पुलिस को लगता है कि एक बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा है. फिलहाल दुकानें बंद है और इलाके के अंदर शांति बनी हुई है.

6 लोगों की हो चुकी है मौत

नूंह हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें 2 होम गार्ड के जवान और 4 अन्य आम नागरिक है. इसमें एक बजरंग दल का कार्यकर्त्ता भी है. वहीं अन्य कई लोग घायल भी है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

5 अगस्त तक इंटरनेट बंद

नूंह हिंसा की आग सोहना, गुरुग्राम तक पहुंच गई, जिसको देखते हुए नूंह जिले में सोमवार शाम 4 बजे तक इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई गई थी, इसके अलावा अन्य दो जगहों पर भी इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थी अब इसे अगस्त तक बढ़ा दिया गया है.

केंद्रीय बलों की 4 और कंपनी मांगी 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर केंद्र से केंद्रीय बलों की चार और कंपनियां मांगी गई है. उन्होंने कहा कि इंडियन रिजर्व बटालियन की एक बटालियन नूंह में तैनात की जाएगी.

नूंह हिंसा का कारण

बीते सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की 'बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा' नूंह में निकाली जा रही थी. इस दौरान जब ये यात्रा खेड़ला मोड़ के पास पहुंची तो एक समूह ने इसे रोक दिया और जुलूस पर पथराव करने लगे. जिसके बाद कुछ वाहनों में आग भी लगा दी गई. नूंह में हिंसा की खबर फैलते ही सोहना में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ ने चार वाहनों और एक दुकान को आग लगा दी.

यह भी पढ़ेंं: Haryana Nuh Clash: 'BJP शासित राज्य में जान-माल की सुरक्षा खुद करें', सीएम खट्टर का बयान सुन आक्रमक हुई AAP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget