एक्सप्लोरर

Gurugram Accident: कार में भरा था 250 किलोग्राम मांस, गुरुग्राम के सोहना रोड पर बेकाबू होकर पलटी

गुरुग्राम जिले के सोहना एलिवेटेड रोड से पुलिस ने एक कार से 250 किलोग्राम भैंस का मांस बरामद किया है. कार बेकाबू होकर पलट गई थी, जिसमें से तस्कर फरार हो गए थे. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना रोड से पुलिस ने भारी मात्रा में भैंस का मांस बरामद किया है. नकली नंबर प्लेट वाली एक कार से भैंस का मांस कहीं बाहर ले जाया जा रहा था, इस दौरान सोहना रोड पर कार हादसे का शिकार होकर पलट गई, कार में सवार लोग फरार हो गए. सूचना के बाद पुलिस मौके के पहुंची कार से करीब 250 किलोग्राम भैंस का मांस बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 

नकली नंबर वाली कार में ले जा रहे थे मांस
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोहना एलिवेटेड रोड पर ‘हुंदै वेन्यू’ कार जिस समय पलटी, तब वह तेजी से सड़क की विपरीत दिशा में जा रही थी. इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस अधिकारियों को ‘एचआर 28 के 6492’ नंबर वाली कार में से भैंस का करीब 250 किलो मांस मिला. जांच के दौरान पता चला कि वाहन का असली नंबर ‘एचआर-27-एल 8360’ था. पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि चालक के नियंत्रण खोने की वजह से कार पलट गई, जिसके बाद कार में सवार लोग शीशा तोड़कर मौके से फरार हो गए. 

50 मीटर तक फिसली कार
सड़क पर पड़े निशानों से पता चलता है कि कार करीब 50 मीटर तक फिसली थी. पुलिस को कार से दो जोड़ी जूते भी बरामद हुए, जिसको लेकर पुलिस को संदेह है कि कार में दो लोग सवार थे. बादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कार में सवार लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. गुरुग्राम सदर एसीपी संजीव बल्हारा का कहना है कि अभी तस्करों की पहचान नहीं हो पाई है. डॉक्टरों द्वारा भैंस के मांस की पुष्टि की गई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Waris Punjab De: 90 हजार देकर अमृतपाल सिंह के ढूंढा सुरक्षित ठिकाना, पुलिस ने दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget