एक्सप्लोरर

Amrit Bharat Station Scheme: चंडीगढ़ समेत पंजाब के 22 रेलवे स्टेशनों का होगा कालाकल्प, PM Modi आज वर्चुअली देंगे बड़ी सौगात

चंडीगढ़ सहित पंजाब के 22 रेलवे स्टेशनों को आज पीएम मोदी बड़ी सौगात देने वाले हैं. ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत देशभर के 500 रेलवे स्टेशनों का कालाकल्प किया जाएगा.

Punjab News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशभर के 500 रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण के लिए ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ की शुरुआत करने वाले हैं. इस योजना के तहत चंडीगढ़ रेलवे सहित पंजाब के 22 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा. इन रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. पीएम मोदी आज सुबह साढ़े 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में 500 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखने वाले हैं.

500 करोड़ रुपये होंगे खर्च 

इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपए का बजट चंडीगढ़ समेत पंजाब के रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण के लिए निर्धारित किया है. ताकि केंद्र सरकार और रेल विभाग देश की जनता को बेहतर रेल कनेक्टिविटी और स्टेशनों पर हाईटेक सुविधाएं दे सके. पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने इस योजना के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है. साथ ही पंजाब बीजेपी ने भी पीएम मोदी का आभार जताया है. वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने भी पंजाबवासियों की तरफ से पीएम मोदी का धन्यवाद किया है.  

इन रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प

चंडीगढ़, कोटकपूरा, सरहिंद, फिरोजपुर कैंट, अबोहर, फाजिल्का, पठानकोट सिटी, गुरदासपुर, जालंधर कैंट, फिल्लौर, कपूरथला, लुधियाना, ढंढारी कलां, मानसा, पटियाला, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, नंगल डैम, धूरी, संगरूर, मालेर कोटला, मुक्तसर रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा. इन रेलवे स्टेशनों पर सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई की व्यवस्था होगी. साथ ही रेलवे के बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा.

यूपी-राजस्थान के सबसे ज्यादा स्टेशन 

आपको बता दें कि पंजाब के अलावा हरियाणा के 15, यूपी और राजस्थान के 55-55, बिहार के 49, महाराष्ट्र के 44, पश्चिम बंगाल के 37, एमपी के 34, असम के 32, ओडिशा के 25, गुजरात और तेलंगाना के 21-21, झारखंड के 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के 18-18, कर्नाटक के 13 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जाएगा. रेलवे देशभर में लोगों का पसंदीदा परिवहन साधन है. ऐसे में में रेलवे स्‍टेशनों पर विश्‍व स्‍तर की सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:Haryana Nuh Clash: जिस होटल की छत से बरसाए थे पत्थर उस पर भी चला बुलडोजर, अभी तक इन इलाकों में हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget