एक्सप्लोरर

Farmers Protest: चंडीगढ़ कूच की तैयारी में 16 किसान संगठन, शहर में एंट्री के रास्ते सील, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

पंजाब-हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों के 16 किसान संगठनों ने आज से चंडीगढ़ में धरने का ऐलान किया है. जिसको लेकर एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि किसी भी सूरत में किसानों को शहर में एंट्री नहीं दी जाएगी.

Punjab News: पंजाब-हरियाणा के किसानों ने एक बार फिर धरने का एलान किया है. बाढ़ से खराब हुई फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा के किसानों ने 22 अगस्त यानि आज से चंडीगढ़ में धरने का ऐलान किया है. किसानों के धरने के ऐलान के बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए तैयारियां कर ली है. चंडीगढ़ पुलिस ने पंचकूला और मोहाली से लगते शहर के 27 प्रवेशद्वार सील कर दिए हैं. इन प्रवेशद्वारों पर बैरिकेडिंग के साथ-साथ हथियारों से लैस रिजर्व फोर्स के जवान तैनात किए गए है. 

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
चंडीगढ़ में किसानों को धरना देने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के 4 हजार जवानों के साथ-साथ मोहाली पुलिस ने 1500 जवानों की ड्यूटी लगाई है. पुलिस के आला अधिकारियों ने भी शहर के   प्रवेशद्वारों का निरीक्षण किया. सभी डिवीजन के डीएसपी की ड्यूटी भी किसानों को शहर में दाखिल होने से रोकने के लिए लगाई गई है. इसके अलावा बॉर्डर एरिया में रैपिड एक्शन फोर्स, इंडो-तिब्बतन बार्डर पुलिस, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान तैनात किए गए है.

सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में धरना देने की तैयारी में किसान
पंजाब और हरियाणा के किसान चंडीगढ़ के सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में धरना देने की तैयारी में है. वहीं पुलिस ने इन किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने की तैयारी कर ली है. दोनों राज्यों के किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है.  

16 किसान संगठनों ने किया चंडीगढ़ घेराव का आह्वान
आपको बता दें कि पंजाब, हरियाणा के अलावा यूपी, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 16 किसान संगठनों ने ट्रैक्टर रैली और चंडीगढ़ घेराव का आह्वान किया है. 10 हजार से ज्यादा किसान  चंडीगढ़ की ओर कूच करने की तैयारी में है. एसएसपी कंवरदीप कौर ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी सूरत में किसानों को शहर में घुसकर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है. 

यह भी पढ़ें: Farmer Protest: पंजाब के 100 ज्यादा किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, केंद्र के खिलाफ फिर से मोर्चा खोलने की थी तैयारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget