एक्सप्लोरर

पटना: पीपीई किट पहनकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कोविड अस्पताल का लिया जायजा, मरीजों से की मुलाकात

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वे आने वाले दिनों में किसी न किसी अस्पताल में जाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ मरीजों ने शिकायत की है जिसके आधार पर कुछ फैसले लिए गए हैं.

पटना: कोरोना को लेकर बिहार के अस्पतालों की स्थित पर उठ रहे सवालों के बीच आज पहली बार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पटना के कोविड अस्पताल का जायज़ा लिया. शिकायत मिली थी कि अस्पताल के अंदर वार्ड में जाने से डॉक्टर भी घबराते हैं. ऐसे में मंगल पांडे ने भी अंदर जाने से पहले प्रोटोकॉल का पालन किया और पीपीई किट पहनकर अंदर पहुंच गए.

अस्पताल की स्थिति अपनी आंखों से देखने के बाद मंगल पांडे ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि आने वाले दिनों में वह किसी न किसी अस्पताल में जाते रहेंगे. मंगल पांडे ने कहा कि अस्पताल में आज उनकी पचास मरीज़ों से मुलाकात हुई. सभी ने अस्पताल के अंदर की व्यवस्था को सही बताया जबकि चार लोगों ने कुछ शिकायत की.

मरीज़ की शिकायत थी कि उनका सैंपल का रिपोर्ट सही समय पर नहीं आता है. डॉक्टर का वार्ड में चक्कर नहीं लगता है. मंत्री ने कहा कि मरीज़ों से मिलने से अस्पताल के अंदर के माहौल का अनुभव होता है. अस्पताल में कुछ व्यवहारिक कठिनाइयों की भी जानकारी मिली. इस आधार पर कुछ फैसले लिए गए हैं.

मंगल पांडे ने कहा कि कोविड अस्पताल के बाहर कैंपस में एक बड़ा सा हेल्प डेस्क बनाया जाएगा. जो लोग दूर दराज इलाके से आते हैं उन्हें वहां बैठने और ज़रूरी जानकारी दी जाएगी. यह दो से तीन दिन में बन जाएगा.

वहीं डॉक्टरों के लिए अलग से 15 बेड सुरक्षित रखे जांएगे. ऑक्सीजन गैस की कमी को लेकर उठ रहे सवाल पर मंगल पांडे ने कहा कि एनएमसीएच में 166 बेड पर गैस पाइप लाइन के ज़रिए ऑक्सीजन मिल रहा है जबकि अस्पताल में 650 ऑक्सीजन सिलिंडर का स्टॉक है. एनएमसीएच में कुल 447 बेड है.जब अस्पताल से बाहर निकलने लगे तो सफाई कर्मचारियों ने मंत्री मंगल पांडे की गाड़ी के सामने खड़े हो गए और अपनी मांग को रखा. मंगल पांडे ने आश्वासन दिया और फिर वहां से निकल गए.

बिहार: लॉकडाउन के दौरान गैरहाजिर रहने वाले कॉन्ट्रैक्ट और नियमित सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा जुलाई का वेतन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget