एक्सप्लोरर

पटना: कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI का UGC के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन- भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी द्वारा कोरोना काल में परीक्षा लेने के विरोध में प्रदर्शन किया. एनएसयूआई ने मांग है कि बिहार के सारे विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की परीक्षा को रद्द कर छात्रों को प्रोमोट करना चाहिए.

पटना: पटना में कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई ने बिहार इकाई ने यूजीसी यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के द्वारा कोरोना काल में परीक्षा लेने का विरोध अनूठे ढंग से किया. एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भैंस के आगे बीन बजा कर अपना विरोध दर्ज कराया.

प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध किया. चुन्नू सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से लगातार हो रहे आंदोलन और छात्रों द्वारा परीक्षा को स्थगित करने की मांग को अनसुना किया गया उसको देखते हुए समझा जा सकता है कि यूजीसी भैंस की नींद में सोई हुई है. इसलिए बिहार एनएसयूआई ने सांकेतिक रूप से भैंस के आगे बीन बजाने का फैसला कर यूजीसी को जगाने का प्रयास किया.

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने प्रचलित कहावत 'भैंस के आगे बीन बजाए, भैंस करे पघुराई' याद दिलाते हुए कहा कि यूजीसी के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार भी छात्रों के साथ पूरी तरह अन्याय कर रही है. बिहार के सारे विश्वविद्यालय और कॉलेजों की परीक्षा को रद्द कर छात्रों को प्रोमोट करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की सभी तरह की फीस माफ कर देनी चाहिए. कोरोना काल मे छात्रों पर आर्थिक संकट आया है ऐसे में किसी तरह का शुल्क लेना ठीक नहीं होगा.

चुन्नू सिंह ने कहा कि एनएसयूआई ऑनलाइन परीक्षा का विरोध करती है क्योंकि बिहार में नेटवर्क की हालत बहुत खराब है. एनएसयूआई के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत ओझा ने कहा कि सरकार छात्रों को प्रयोगशाला न समझे, छात्र देश और राज्य के भविष्य होते हैं, ऐसे में छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए.

इस मौके पर बिहार प्रदेश महासचिव अरविंद चौधरी, बिहार प्रदेश सचिव आदित्य राज सिल्टू ,पटना जिला सचिव विशाल कुमार, राहुल कुमार ,सुमित सिंह नीलेश संतोष, नीरज सहित कई एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:

इंडिया ग्लोबल वीक में PM ने कहा- महामारी से निपटने के साथ ही हमारा ध्यान देश की अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य पर भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget