एक्सप्लोरर

कोरोना इफेक्ट: कांवड़ियों के प्रवेश को रोकने के लिए मुजफ्फरनगर और शामली जिले की सीमाएं सील

यूपी में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासनिक अमले ने पूरी तैयारी कर ली है. कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुजफ्फरनगर और शामली जिले की सीमाओं को सील कर दिया है. पुलिस पूरी चौकसी बरत रही है.

मुजफ्फरनगर: कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इस साल सावन के महीने में कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है. महामारी की वजह से सालाना कांवड़ यात्रा रद होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और शामली जिले के प्रशासन ने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड और हरियाणा के साथ लगने वाली सीमाएं सील कर दी हैं.

अधिकारियों ने बताया कि मुजफ्फरनगर और शामली की सीमाएं उत्तराखंड और हरियाणा से लगती हैं. सावन के महीने में कांवड़ियों को इन जिलों में प्रवेश करने से रोकने के लिए सीमाओं को सील किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग और उत्तराखंड की सीमा से लगते क्षेत्रों में 58 नाके लगाए गए हैं. पुलिस पूरी चौकसी कर रही है जिससे हरिद्वार की ओर जाने वाले कांवड़ियों को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि कावड़ियों को हरिद्वार नहीं नहीं दिया जाएगा.

अधिकारियों ने बताया कि शामली जिले में पुलिस ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर युमना पुल को बंद कर दिया है. उन्होंने बताया कि शामली और पानीपत के जिला अधिकारियों के बीच सोमवार को बैठक हुई और यह निर्णय लिया गया कि हरियाणा और राजस्थान से आ रहे कांवड़ियों को शामली में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा. इस बैठक में दो जिलों के पुलिस अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया था.

कोरोना इफेक्ट: कांवड़ियों के प्रवेश को रोकने के लिए मुजफ्फरनगर और शामली जिले की सीमाएं सील

गौरतलब है कि पिछले महीने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने कांवड़ यात्रा को रद करने के लिए अपनी सहमति जताई थी. लोगों से हरिद्वार नहीं जाने की अपील के बाद भी ऐसी खबरें हैं कि कांवड़ यात्री जल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. इसी को देखते हुए पुलिस अधिक चौकस है. कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: अयोध्या की सीमाओं को किया गया सील, जानें- क्यों चप्पे-चप्पे पर की गई सुरक्षाबलों की तैनाती

कोरोना इफेक्ट: अयोध्या में इस साल नहीं लगेगा सावन झूला मेला, प्रशासन ने लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
'यूपी का विधानसभा चुनाव सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यूपी का विधानसभा चुनाव सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा बयान
राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, 20 साल बाद नए आवास में शिफ्ट हुआ परिवार
राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, 20 साल बाद नए आवास में शिफ्ट हुआ परिवार
राम मंदिर का मामला यूपी चुनाव 2027 में बनेगा हार-जीत की वजह? VHP चीफ के बयान से मिले ये संकेत
राम मंदिर का मामला यूपी चुनाव 2027 में बनेगा हार-जीत की वजह? VHP चीफ के बयान से मिले ये संकेत

वीडियोज

India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget