एक्सप्लोरर

पीलीभीतः गला रेतकर बच्चे की हत्या, खेतों में मिला शव, घर से खेलने निकला था मासूम

पीलीभीत के एक गांव में घर से खेलने निकले बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. बच्चे का शव गांव के खेतों में बरामद हुआ.

पीलीभीत, एबीपी गंगा। पीलीभीत में एक बाल की हत्या का मामला सामने आया है. यहां बालक का शव गांव के ही एक ग्रामीण के खेतों से बरामद हुआ. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. मामला बीसलपुर कोतवाली के भदारी गांव का है.

जानकारी के मुताबिक गांव के मिंटू लाल का बेटा कीरत गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था. वह पांचवी कक्षा का छात्र था. गांधी जयंती के चलते वह कुछ बच्चों के साथ स्कूल पहुंच गया. जहां टीचर्स भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि समाहोर के बाद वह अपने घर चला आया. जहां पर उसने मां के हाथ का खाना खाया. कुछ देर बाद उसने मां को कहा कि वह खेलने जा रहा है.

कई घंटे नहीं लौटा बच्चा जब बच्चा कई घंटे तक घर पर नहीं आया तो उसकी माता को चिंता सताने लगी. उसने इस बारे में अपने पति को सूचना दी. पिता तुरंत अपने काम से से गांव लौट आया. वह ग्रामीणों के साथ अपने बच्चे की तलाश में जुट गया. करीब 1 घंटे से अधिक तलाश करने के बाद वह गांव के ही रूम सिंह के गन्ने के खेत के पास पहुंचे. जब उन्होंने खेत में पहुंच कर तलाश शुरू की तो वहां बच्चे का रक्तरंजित शव पड़ा था.

पुलिस ने शुरू की जांच जानकारी के मुताबिक बच्चे की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे और गर्दन से रक्त बह रहा था. मिंटू लाल ने तत्काल इस मामले की सूचना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा को दी. जिसके बाद वे सीओ ललन सिंह के साथ पुलिस बल को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने बच्चे के शव को गहनता से देखने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है. परिजनों का कहना है कि उनकी गांव में किसी व्यक्ति से किसी तरह की कोई रंजिश नहीं थी.

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी पीलीभीत के एसपी जय प्रकाश यादव ने बताया कि बच्चा दोपहर से घर से गायब था. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान उसका खेत में शव मिला है. शुरुआती जांच में गला रेतकर हत्या की बात सामने आ रही है. हालांकि, मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः

हाथरस गैंगरेप मामलाः विनय कटियार का विवादित बयान, कहा- पीड़िता से नहीं हुआ रेप हाथरसः पीड़ित परिवार ने किए कई खुलासे, कहा- पुलिस पर भरोसा नहीं, डीएम ने भी दी धमकी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ DA की नई दरें लागू
योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ DA की नई दरें लागू
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget