एक्सप्लोरर

'मैं जेल में था तब पंजाब को...', अमृतसर पहुंचकर क्या बोले मनीष सिसोदिया? हरमंदिर साहिब में टेकेंगे मत्था

Manish Sisodia News: दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को अपनी पत्नी के साथ अमृतसर पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वह जेस में थे तो पंजाब को बहुत याद करते थे.

Manish Sisodia in Amritsar: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) रविवार को अमृतसर पहुंचे. वह श्री हरमंदिर साहिब और दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेकेंगे. यहां एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह ने उनका स्वागत किया. अमृतसर पहुंचकर मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बात की और कहा, ''मैं जब जेल में था तो पंजाब के लोगों को बहुत याद करता था. पंजाब की टीम और पंजाब के लोगों को बहुत मिस करता था.उनको एक्शन में देखकर खुश भी होता था कि ये लोग पंजाब के लिए इतना काम कर रहे हैं.''

सिसोदिया ने कहा, ''पंजाब की सरकार मान साहब के नेतृत्व में शानदार काम कर रही है. जेल में था तो दुआ करता था कि बीजेपी जैसा कुचक्र कर रही है. उसमें दो चीजें काम आएंगी, ऊपर वाले की दुआ और देश का संविधान. मुझे बहुत खुशी है कि ऊपर वाले ने कृपा की, मुझे जेल से बाहर निकाला, केजरीवाल जी भी बाहर आएंगे.''

संविधान की ताकत से बीजेपी की साजिशें हुईं नाकाम- सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से रिहा हो जाएंगे. सिसोदिया ने कहा, ''देश के संविधान और जनता की ताकत है जिसकी बदौलत उनकी (बीजेपी) साजिशें नाकाम हुईं और मैं बाहर आया. जब मैं अंदर था तो मैं दरबार साहेब को प्रणाम किया था और अरदास किया था कि बाहर आकर आउंगा. मेरी इच्छा पूरी हुई. मैं आज मत्था टेकने आया हूं.''

बता दें कि जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद से मनीष सिसोदिया पूरी तरह राजनीति में एक्टिव हैं. वह लगातार आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली में जगह-जगह पदयात्रा कर रहे हैं. शनिवार को उन्होंने दिल्ली के बुराड़ी इलाके में पदयात्रा की. जेल से बाहर आने के बाद ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर देनी है. 

ये भी पढ़ें- JJP को झटका देने वाले रामनिवास सूरजाखेड़ा का बड़ा फैसला, हरियाणा चुनाव से पहले BJP में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Rain Live Updates: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई
क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live Updates: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget