एक्सप्लोरर

Maharashtra: वर्ली विधानसभा में ठाकरे बनाम ठाकरे का मुकाबला! निहार को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहा शिंदे गुट

Maharashtra Politics: वर्ली विधानसभा में शिंदे गुट की तरफ से निहार ठाकरे को मैदान में उतारा जा सकता है. कुछ दिन पहले आदित्य ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे को वर्ली से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी.

Worli Assembly: वर्ली विधानसभा में ठाकरे बनाम ठाकरे के बीच मुकाबला हो सकता है. वर्ली विधानसभा चुनाव क्षेत्र से शिंदे गुट की तरफ से निहार ठाकरे को मैदान में उतारा जा सकता है. इसको लेकर पार्टी के भीतर चर्चा चल रही है. निहार ठाकरे बालासाहब ठाकरे के बड़े बेटे बिंदु माधव ठाकरे के बेटे है. वो पेशे से वकील हैं. वो चुनाव आयोग में ठाकरे गुट के वकील हैं. बता दें, आदित्य ठाकरे सीएम एकनाथ शिंदे को वर्ली से चुनाव लड़ने की पहले ही चुनौती दे चुके हैं.

आदित्य ठाकरे ने दी थी ये चुनौती
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा सीट से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. वर्ली से विधायक ठाकरे ने शुक्रवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में अपने पिता उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने वाले शिवसेना के अन्य विधायकों और सांसदों को इस्तीफा देने और नए सिरे से मतदाताओं का सामना करने की चुनौती दी.

आदित्य ठाकरे ने कही थी ये बात
आदित्य ने कहा, “मैंने इन असंवैधानिक मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि मैं वर्ली से विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा और आप मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें. देखते हैं कि आप वर्ली से कैसे जीतते हैं.” उन्होंने कहा, “मैं इन 13 दलबदलू सांसदों और 40 विधायकों को भी चुनौती दे रहा हूं कि वे इस्तीफा दें और फिर से चुनाव लड़ें तथा देखें कि क्या वे निर्वाचित हो सकते हैं.” जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार को गिराने के बाद शिंदे मुख्यमंत्री बने.

शिंदे गुट का पलटवार
शिवसेना के उद्धव बालासाहेब गुट के विधायक आदित्य ठाकरे द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ठाणे से इस्तीफा देने और वर्ली से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती देने के बाद महाराष्ट्र के मंत्री और शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि आदित्य ठाकरे का यह बयान बचकाना है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: बालासाहेब थोराट के इस्तीफे के बाद नाना पटोले का पहला बयान, 'अगर पत्र सौंपा होगा तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget