एक्सप्लोरर

कौन हैं जयदीप आप्टे, जिन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के मामले में बनाया गया है आरोपी?

Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई है. इस बीच जानिये मूर्ति को स्थापित करने के लिए जिसे जिम्मेदारी मिली थी वो कौन हैं?

Jaideep Apte: सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक भव्य प्रतिमा का अनावरण आठ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, जो अब ढह गई है. इस घटना ने महाराष्ट्र में व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया है. यह प्रतिमा भारतीय नौसेना द्वारा बनवाई गई थी और इसे स्थापित करने की जिम्मेदारी ठाणे के 25 वर्षीय युवा जयदीप आप्टे को सौंपी गई थी.

ABP माझा के अनुसार, जयदीप का मूर्तिकला का अनुभव महज डेढ़ से दो फीट की मूर्तियों तक सीमित था, जिसे उन्होंने स्वयं एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था. अब सवाल उठ रहा है कि इतने कम अनुभव वाले युवा कलाकार को इतनी विशाल प्रतिमा का निर्माण कार्य क्यों सौंपा गया?

जयदीप आप्टे पर केस दर्ज
इस घटना के बाद पुलिस ने जयदीप आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने जयदीप आप्टे और चेतन पाटिल को आरोपी बनाया गया है. चेतन पाटिल ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है, उनका कहना है कि उन्होंने शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पूरा संरचनात्मक ऑडिट नहीं किया था, बल्कि केवल प्रतिमा के लिए बनाए गए मंच का डिजाइन उन्होंने तैयार किया था.

उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिमा का निर्माण ठाणे की एक कंपनी द्वारा किया गया था. अब लोग यह जानना चाहते हैं कि इस प्रतिमा के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले जयदीप आप्टे कौन हैं.

जयदीप आप्टे कल्याण के एक 25 वर्षीय युवा हैं, जिन्होंने राजकोट किले में 28 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का निर्माण किया था. इस प्रतिमा के निर्माण में लगभग 3 साल लगे, हालांकि जयदीप ने एक इंटरव्यू में बताया कि इसका निर्माण जून 2023 में शुरू होकर दिसंबर 2023 तक यानी केवल सात महीने में पूरा हुआ था.

जयदीप ने अपने इंटरव्यू में स्वीकार किया कि उन्हें इस बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने में संदेह था कि वे इतनी बड़ी प्रतिमा को सफलतापूर्वक खड़ा कर पाएंगे या नहीं. उन्होंने कहा था कि जब उन्हें पहली बार इस काम के बारे में पता चला, तो उनके मन में यह विचार आया कि यह एक बड़ा अवसर है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी, लेकिन अगर जरा भी चूक हुई तो सब खत्म हो जाएगा. इससे पहले उन्होंने केवल 3-4 छोटी मूर्तियां बनाई थीं, जो अधिकतम ढाई फुट की थीं.

जयदीप आप्टे ने यह भी बताया कि एक सप्ताह के भीतर उन्होंने शिवाजी महाराज की प्रतिमा के तीन छोटे-छोटे नमूने (मॉडल) तैयार किए थे. उनमें से दो मॉडल नौसेना अधिकारियों के निर्देशानुसार बनाए गए थे, जबकि तीसरा मॉडल एक सहज डिजाइन पर आधारित था. अंततः उसी डिजाइन को चुना गया था.

ये भी पढ़ें: Dahi Handi 2024: मुंबई में दही हांडी उत्सव की धूम, प्रतियोगिता के दौरान 15 गोविंदा घायल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
मुंबई के दहिसर की खदान में नहाने गए छात्र डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget