एक्सप्लोरर

Waqf Bill: वक्फ बिल को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'BJP के बड़े नेता हमारे संपर्क में थे कि...'

Waqf Bill Passed: संजय राउत ने एक बार फिर शिवसेना एकनाथ शिंद गुट पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शिंदे गुट के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के चेले हैं और ये लोग डरते हैं.

Waqf Bill News: लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस बिल का हिंदुत्व से कोई संबंध नहीं है. ये अपने अवैध काम को वैध बनाने के लिए बिल लाए हैं. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के बड़े नेता हमारे संपर्क में थे कि हम बिल का समर्थन करें. उन्होंने कहा कि हमारे कुछ लोग बाहर थे नहीं तो उनका भी वोट विरोध में डाले जाते.

इस दौरान संजय राउत ने शिवसेना एकनाथ शिंद गुट पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शिंदे गुट के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के चेले हैं और ये लोग डरते हैं.

यही नहीं उन्होंने पीएम मोदी के थाईलैंड दौरे पर भी हमला बोला.  उन्होंने कहा कि बैंकॉक में उनके मन का मसाज चल रहा है. वहां जाकर लोगों के मन और दिमाग का मसाज होता है. अमेरिका का ट्रेड वार बहुत बड़ा खतरा है. चीन ने वापस जवाब दिया. लेकिन, हमारे प्रधानमंत्री थाईलैंड में घुम रहे हैं.

संसद में क्या बोले थे संजय राउत?

इसस पहले वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक 2025 पर चर्चा के दौरान शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा था कि दो दिन से संसद के दोनों सदनों में गरीब मुसलमान की काफी चिंता हो रही है. अचानक इतनी चिंता होने लगी है कि मुझे डर लगने लगा है, मुसलमान भी डरे हैं और हिंदू भी डरे हैं कि गरीब मुसलमान की इतनी चिंता क्यों हो रही है.

उन्होंने कहा था कि मुसलमानों की इतनी चिंता तो बैरिस्टर मोहम्मद अली जिन्ना भी नहीं करते थे. संजय राउत ने कहा कि हमें पहले लगता था कि हम सब मिलकर एक हिंदू राष्ट्र बना रहे हैं. उन्होंने सत्ता पक्ष से कहा, लेकिन यह सब, आपका भाषण देखकर मुझे लगता है कि आप एक हिंदू पाकिस्तान बनाने जा रहे हैं.

राउत ने कहा था कि यह बिल जो आप लेकर आए हैं, वह लोगों का ध्यान भटकाने के लिए है. राउत ने कहा था कि कल ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी ड्यूटी का आक्रमण किया. ध्यान भटकाने के लिए उसी दिन आप यह बिल लेकर आए. चर्चा तो यह होनी चाहिए थी कि ट्रंप ने जो टैक्स लगाया, उससे हमारे देश पर क्या प्रभाव पड़ेगा. हमारी अर्थव्यवस्था गिरेगी, हमारा रुपया गिरकर मर जाएगा. जनता इन सब बातों को सोच रही थी, लेकिन आपने उनका ध्यान भटका दिया और हिंदू-मुसलमान के मुद्दे पर ले आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget