एक्सप्लोरर

Waqf Bill: वक्फ बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'मुस्लिम वोटों के लिए राजनीति करने वालों के...'

Eknath Shinde on Waqf Amendment Bill: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह विधेयक मुस्लिम समाज के हित में है. उन्होंने कहा कि हमने कभी वोटों के लिए राजनीति नहीं की.

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना यूबीटी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनावों में मुस्लिम वोटों के लिए राजनीति करने वालों के असली चेहरे अब उजागर हो गए हैं. उन्होंने कहा कि बाला साहेब की विचारधारा को छोड़कर राहुल गांधी के इशारों पर चलने वाली शिवसेना यूबीटी की दोहरी नीति सामने आ गई है. वे राज्य सरकार के 100 दिनों की कार्ययोजना की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

हमें कभी वोटों के लिए राजनीति नहीं की- शिंदे

शिंदे ने कहा कि जो लोग सुविधाजनक राजनीति करते हैं, वे यह कह रहे हैं कि वक्फ विधेयक का हिंदुत्व से कोई संबंध नहीं है. इससे उनकी मंशा पर संदेह पैदा होता है. अब देखना होगा कि वे बाला साहेब ठाकरे के विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं या राहुल गांधी की राह पर चलते हैं. उन्होंने कहा कि शिवसेना ने वक्फ विधेयक पर पहले ही स्पष्ट और ठोस रुख अपनाया है. हमने कभी भी मतों के लिए राजनीति नहीं की. हम हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहे हैं. सत्ता के लिए हमने कभी अपने विचारों से समझौता नहीं किया.

यह विधेयक मुसलमानों के हित में- डिप्टी सीएम

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ गिने-चुने लोगों के हाथों में वक्फ बोर्ड की संपत्ति देने के बजाय गरीब मुस्लिमों के लिए स्कूल और अस्पताल बनाए जाने चाहिए. यह विधेयक मुस्लिम समाज के हित में है और इसके माध्यम से उनके समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. उन्होंने कहा कि इस राज्य में छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों का पालन किया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हीं आदर्शों पर चलते हुए देश का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां औरंगजेब का महिमामंडन करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है.

फडणवीस ने किया वक्फ बिल का समर्थन

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी वक्फ संसोधन विधेयक का समर्थन किया. उन्होंने कहा, "यह विधेयक संविधान में निहित धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा को स्पष्ट करता है. कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए पुराने कानून में लोगों को अदालत में जाने की अनुमति भी नहीं थी. वक्फ बोर्ड ने गांव के गांव अपने अधिकार क्षेत्र में बता दिए थे, और जब लोगों ने पुराने दस्तावेज प्रस्तुत किए, तब भी उन्हें कानून में संशोधन करने की अनुमति नहीं थी. इस विधेयक में इसे बदलने का प्रावधान किया गया है."

सीएम फडणवीस ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं ने वक्फ की जमीनें अपने नाम कर ली थीं और नए विधेयक में यह सुनिश्चित किया गया है कि आगे ऐसा न हो. उन्होंने यह भी कहा कि तीन तलाक के बाद मुस्लिम महिलाओं को वक्फ बोर्ड में शामिल करने और उन्हें अधिकार देने का प्रावधान भी इस विधेयक में किया गया है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "विपक्षी दलों को इस विधेयक में एक भी ऐसा प्रावधान नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि एक इंच भी जमीन उद्योगपतियों को दी जाएगी. वे जेपीसी में निरुत्तर हो गए. उन्होंने विपक्ष पर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति करने का भी आरोप लगाया.

'100 दिनों में 85 फीसदी कार्य पूरे करेगी महायुति सरकार'

महायुति सरकार ने 100 दिनों की कार्ययोजना तैयार की है. आज 26 विभागों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों और मंत्रियों ने इस योजना को गंभीरता से लिया है. इनमें से 60% कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 25% कार्य प्रगति पर हैं. 100 दिनों में 85% कार्य पूरे हो जाएंगे. ये जानकारी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बैठक के बाद मीडिया को दी. उन्होंने कहा कि 100 दिनों की इस योजना को गति मिली है और अधिकारियों ने योजना के अनुरूप कार्य किया है. इस दौरान प्रत्येक विभाग की कार्यक्षमता स्पष्ट रूप से सामने आई है. महायुति सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में जिस गति से काम किया, अब उसी गति से आगे बढ़ेगी. महाराष्ट्र अब रुकेगा नहीं, बल्कि दोगुनी-चौगुनी गति से आगे बढ़ेगा.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती, मजबूत संदेश जाएगा', अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget